Covid-19: बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो की स्थिति गंभीर, पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव

नागेंद्र महतो गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति करते हैं। वे 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार बगोदर से विधायक चुने गए थे। 2019 के चुनाव में हार गए। कोरोना संक्रमित होने के बाद धनबाद में इलाज चल रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:11 PM (IST)
Covid-19: बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो की स्थिति गंभीर, पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव
बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। भाजपा के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। SNMMCH के डॉक्टर महतो के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। महतो ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है। वे गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार महतो के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूँ। वर्तमान में धनबाद pmch में एडमिट हूँ।हाल के दिनों में मेरे संपर्क में अगर जो कोई भी आये होंगे वो भी अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवा लें @HemantSorenJMM @BannaGupta76 @Annapurna4BJP @dasraghubar @yourBabulal @dprakashbjp

— Nagendra Mahto पूर्व विधायक,बगोदर (@NagendraMahto8) April 12, 2021

2014 में चुने गए थे विधायक

नागेंद्र महतो गिरिडीह जिले के बगोदर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति करते हैं। वे 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार बगोदर से विधायक चुने गए थे। 2019 के चुनाव में हार गए। कोरोना संक्रमित होने के बाद महतो को धनबाद के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

महतो के पुत्र भी कोरोना पॉजिटिव

पूर्व विधायक महतो के पुत्र शशि कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शशि कुमार ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। पूर्व विधायक और उनके बेटे के कोरोना संक्रमित होने की सूूचना मिलने के बाद समर्थक मायूस हैं।

chat bot
आपका साथी