पुलिस केस की धमकी देता है तो मजदूर भी वर्दी उतरवा सकता है : अरूप चटर्जी

संवाद सहयोगी लोयाबाद पुर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि दंगल के मजदूरों को सरदार का चयन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:15 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:15 AM (IST)
पुलिस केस की धमकी देता है तो मजदूर भी वर्दी उतरवा सकता है :  अरूप चटर्जी
पुलिस केस की धमकी देता है तो मजदूर भी वर्दी उतरवा सकता है : अरूप चटर्जी

संवाद सहयोगी, लोयाबाद: पुर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि दंगल के मजदूरों को सरदार का चयन करने का अधिकार है, पुलिस प्रशासन को नहीं। पुलिस यदि केस करने की धमकी देती है तो आप भी उनपर केस कर उनकी वर्दी उतरवा सकते हैं। संविधान ने यह हक आपको दिया है। अरूप शनिवार को बासुदेवपुर में सरदारी और चंद्रदेव भुइयां के मजदूरों को काम देने की मांग को लेकर आजसू समर्थित असंगठित मजदूर संघ के मजदूरों के चल रहे बेमियादी धरना के समर्थन में पहुंचे थे। धरना का शनिवार को दूसरा दिन है। मासस के केंद्रीय सचिव हलधर महतो, सीटू नेता मानस चटर्जी, पवन महतो, झामुमो मनोज महतो व अनवर मुखिया भी मौजूद थे। अरूप चटर्जी ने कहा कि यदि थानेदार द्वारा मजदूरों को केस करने की धमकी दी जाती है तो उससे न घबराएं। उपायुक्त से बात करने का आश्वासन देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकलता है, तो मजदूर चक्का जाम करें, वे उनके साथ है। मासस के केंद्रीय सचिव हलधर महतो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में मजदूर किसान नौजवान छात्र सभी सड़क पर है। मानस चटर्जी ने कहा कि सभी मजदूर एक हो जाएं तो उनका हक कोई छीन नहीं सकता है। अध्यक्षता शंकर केसरी संचालन जलाल अंसारी ने किया। मौके पर आजसू नगर अध्यक्ष जीतू पासवान, संतोष पासवान, कोपली देवी, पुनम प्रसाद, मालती देवी, रेखा देवी संतोष महतो, चंद्रदेव भुइयां,अर्जुन नोनियां, राजकुमार पासवान, मो. जमीर, मदन मल्लाह, रवींद्र पासवान आदि मौजूद थे।हालांकि एसडीओ ने साफ कहा कि रमेश हाड़ी सरदार होगा तथा दोनों के मजदूर मिल कर काम करेंगे। रमेश हाड़ी भी कह चुका है कि वह चंद्रदेव भुइयां के मजदूरों को काम देने के लिए तैयार है।

chat bot
आपका साथी