Campaign Against Adulteration: धैया के दो तेल मिलों पर सरसों तेल में मिलावट की शिकायत, नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया कोलकाता

अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में धैया स्थित राजहंस ऑयल इंडस्ट्रीज तथा अन्नपूर्णा ऑयल मिल हीरापुर से सरसों तेल का नमूना लिया। दोनों मिल से लिए गए नमूने को जांच के लिए केन्द्रीय जांच प्रयोगशाला कोलकाता भेजा गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 05:59 PM (IST)
Campaign Against Adulteration: धैया के दो तेल मिलों पर सरसों तेल में मिलावट की शिकायत, नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया कोलकाता
तेल मिल से सैंपल एकत्र करतीं अदिति सिंह ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। अनुमंडल खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने बुधवार को शहर के दो तेल मिलों का औचाक निरीक्षण कर वहाँ से तेलों का नमूना लिया साथ ही इन नमूनों को जांच के लिए काेलकाता स्थित लैब को भेजा। सिंह ने बताया कि यह कारवायी अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर की गयी। इन मिलों द्वारा तेलों में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत लगातार वरीय पदाधिकारियों को मिल रही थी। जिसके आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी ने बुधवार को इन मिलों की जांच का आदेश दिया।

एसडीएम के नेतृत्व में हुई जांच

अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में धैया स्थित राजहंस ऑयल इंडस्ट्रीज तथा अन्नपूर्णा ऑयल मिल हीरापुर से सरसों तेल का नमूना लिया। दोनों मिल से लिए गए नमूने को जांच के लिए केन्द्रीय जांच प्रयोगशाला, कोलकाता भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त, झारखंड से प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले में खाने के तेल, विशेष रूप से सरसों तेल में मिलावट एवं उसकी गुणवत्ता की जांच का निर्देश मिला है। इस निर्देश के आलोक में आगे भी इस तरह का अभियान चला खाने पीने की चीजों के दुकानों के साथ साथ अन्य संस्थानों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता पाये जाने पर उन दुकानदारों या संस्थानों पर कानून सम्मत कारवायी की जाएगी। उन्होंने कहा यह अभियान जिले में लगातार चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी