Dhanbad: थीम बेस्ड पंडाल के लिए पूर्व के 5 वर्ष पुरस्कार लेने वाले पूजा समिति ने लिया सादगी से पूजा करने का निर्णय

दुर्गा पूजा में धनबाद जिले के सभी पूजा कमेटी अपनी कलात्मकता पंडाल व मूर्ति बनाने के लिए जाने जाते है। उसी प्रकार 57 वर्षों से आकर्षक पूजा पंडाल व मूर्ति बनाने के लिए जाने जा रहे हैं न्यू स्टेशन कालोनी की दुर्गा पूजा समिति।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:15 PM (IST)
Dhanbad: थीम बेस्ड पंडाल के लिए पूर्व के 5 वर्ष पुरस्कार लेने वाले पूजा समिति ने लिया सादगी से पूजा करने का निर्णय
न्यू स्टेशन कालोनी की दुर्गा पूजा समिति। खासकर थीम बेस्ड पंडाल के लिए जाने जाते है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबादः दुर्गा पूजा में धनबाद जिले के सभी पूजा कमेटी अपनी कलात्मकता पंडाल व मूर्ति बनाने के लिए जाने जाते है। उसी प्रकार 57 वर्षों से आकर्षक पूजा पंडाल व मूर्ति बनाने के लिए जाने जा रहे हैं न्यू स्टेशन कालोनी की दुर्गा पूजा समिति। खासकर थीम बेस्ड पंडाल के लिए जाने जाते है। समिति के सभी सदस्यों ने इस साल कोरोना के कारण छोटे आकार में आकर्षक पंडाल बनाने का निर्णय किया है। पंडाल परिसर में सिर्फ लाइट वह आर्टिफिशियल फूलों से साज सज्जा किया जाएगा। प्रसाद वितरण नहीं किया जाएगा। सादगी से पूजा संपन्न की जाएगी।

लगातार 5वर्ष थीम बेस्ड पंडाल के लिए मिला अवार्ड

बताया गया कि मेक इन इंडिया, राक टेंपल, धनबाद कोलियरी, पर्यावरण, भक्ता मेला, सात अजूबे, अंतरीक्ष व विलुप्त होते गांव व बंद सिंदरी कारखाना इस प्रकार के थीम बेस्ड पंडाल के लिए पूर्व के लगातार 5 वर्ष तक पंडाल निर्माण के लिए पुरस्कृत किया गया है। 

हिंदू के साथ मुस्लिम सदस्य भी जुड़े हैं पूजा कमेटी में

कमेटी के अध्यक्ष गौरी शंकर पांडेय ने बताया कि 1966 से यहां दुर्गा पूजा की जा रही है।  तब से लेकर पूजा कमेटी के सदस्य के रूप हिंदुओं के साथ मुस्लिम भाई भी शामिल है। जो एक साथ मिलकर चंदा से लेकर विसर्जन तक में सहयोग करते हैं। सभी के सहयोग से यहां प्रत्येक  साल आकर्षक पंडाल और मूर्ति बनाए जा रहें है। कोरोना के कारण इस वर्ष 5 फीट की प्रतिमा व तीस फीट का पंडाल बनाया जाएगा।

तीन पीढ़ियों से ऐसी परिवार कर रहे हैं पूजा संपन्न

न्यू स्टेशन में दुर्गा पूजा की खासियत है कि मां की प्रतिमा

निर्माण से लेकर पूजा समापन तक पुराना बाजार काली मंदिर के पुजारी मधु भट्टाचार्य के द्वारा किया जाता है। बताया गया कि तीन पीढ़ियों से उनके परिवार के सदस्य ही प्रतिमा का अलौकिक रूप के साथ पूजा अनुष्ठान संपन्न की जिम्मेवारी इन्हीं की देखरेख में की जाती है।

कमेटी के सदस्यों के नाम

मुख्य संरक्षक अशोक सिंह, चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष गौरी शंकर पांडेय, सचिव मनोज कुमार सिंह जूनियर, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, राबिन चटर्जी, उप मुख्य संरक्षक प्रदीप, सिंह प्रकाश गोयल, वरीय उपाध्यक्ष अफजल खान, संजीव रंजन शर्मा, मो. अकरम अंसारी, सगीर आलम, प्रशांत कुमार, दीपक सिंह, सदस्य गोपी, टिंकू, विक्की, चंदन, विपिन, आशीष, गोलू, छोटू आदि। 

chat bot
आपका साथी