झरिया के पांच खिलाड़ियों ने जूडो स्टेट चैंपियनशिप में लहराया परचम

मार्शल आर्ट क्लब झरिया के खिलाड़ियों ने राज्य जूडो सब जूनियर व कैडेट चैंपियनशिप में पदक हासिल कर परचम लहराया है। झरिया का मान बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:16 PM (IST)
झरिया के पांच खिलाड़ियों ने जूडो स्टेट चैंपियनशिप में लहराया परचम
झरिया के पांच खिलाड़ियों ने जूडो स्टेट चैंपियनशिप में लहराया परचम

जासं, झरिया : मार्शल आर्ट क्लब झरिया के खिलाड़ियों ने राज्य जूडो सब जूनियर व कैडेट चैंपियनशिप में पदक हासिल कर परचम लहराया है। झरिया का मान बढ़ाया है। क्लब के प्रशिक्षक अमित साव ने कहा कि झरिया से पांच खिलाड़ियों ने स्टेट जूडो चैंपियनशिप में भाग लिया था। खिलाड़ियों ने पांच पदक पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में राज्य से तीन सौ खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया था।

झरिया के सब जूनियर वर्ग में देव कुमार वर्मा, सौरभ कुमार साव, अभय कुमार को कांस्य कांस्य पदक मिला। कैडेट के हैवीवेट में सोनल कुमारी को रजत पदक व राजकुमार (109) केजी वर्ग में रजत पदक हासिल किए। धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार, डीएसपी अमर कुमार पांडेय व धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल बहुत महत्वपूर्ण है। सभी खिलाडि़यों से यह कहना चाहूंगा कि इसी तरह वे खेल में लगातार आगे बढ़ते रहें। खेलों की दुनिया में अपना भविष्य उज्जवल करें। जूडो संघ के महासचिव पप्पू कुमार सिंह, पेफी झारखंड के महासचिव आलोक चौधरी, मार्शल आर्ट के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, वुशू संघ धनबाद जिला के महासचिव शशिकांत पांडेय ने कोच अमित साव व उनके खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट क्लब झरिया के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे झरिया धनबाद का नाम पूरे राज्य व देश में रोशन हो रहा है। क्लब के खिलाड़ियों को संघ की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

chat bot
आपका साथी