LIVE UPDATE : पहली बार लॉकडाउन में मनाया जा रहा छठ महापर्व, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य Dhanbad News

सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए व्रतियों ने अपने हिसाब से चैती छठ किया है। घर के आंगन व छत पर ही पोखड़ बनाकर भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:16 PM (IST)
LIVE UPDATE : पहली बार लॉकडाउन में मनाया जा रहा छठ महापर्व, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य Dhanbad News
LIVE UPDATE : पहली बार लॉकडाउन में मनाया जा रहा छठ महापर्व, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर देश में 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन के चलते इल बार धनबाद में चैती छठ थोड़ा फीका है। क्योंकि कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए एक जगह भीड़ लगाने पर रोक लगाई गई है। हालांकि व्रतियों ने इसबार सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अपने हिसाब से छठ किया है। धनबाद के लोको टैंक पंपू तालाब किनारे भी कुछ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

ज्यादातर व्रती इस साल चैती छठ घर पर ही मना रहे हैं। वे घर के आंगन व छत पर ही पोखड़ बनाकर भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय अनुष्ठान समाप्त हो जाएगा। धनबाद शहर के अलावा उधर बोकारो, देवघर, गिरिडीह आदि में भी छठ मनाया गया। देवघर के नंदन पहाड़ फिल्टर तालाब में भी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

ये खबर लगातार अपडेट हो रही है। छठ महापर्व से संबंधित ज्यादा जानकारी व अच्छी तस्वीर देखने के लिए बने रहें हमारे साथ।

अपील : कोरोना महामारी को लेकर देशभर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में दैनिक जागरण अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि वे सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। कोरोना वायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए शारीरिक दूरी नियम का पालन करें।

chat bot
आपका साथी