भागा में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे

संस झरिया-जामाडोबा झरिया थाना क्षेत्र के भागा गाड़ीवान पट्टी स्थित कपिल यादव के घर में शु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 08:12 PM (IST)
भागा में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे
भागा में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, मां-बेटा झुलसे

संस, झरिया-जामाडोबा : झरिया थाना क्षेत्र के भागा गाड़ीवान पट्टी स्थित कपिल यादव के घर में शुक्रवार की शाम गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। आग की लपटों को देख क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड के कर्मी वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान घर में सो रही कपिल यादव की 55 वर्षीय पत्नी काजल देवी उर्फ कालो झुलस गई। मां को बचाने के क्रम में 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार भी जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने काजल व गुड्डू को झरिया के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने दोनों को धनबाद रेफर कर दिया। काजल की हालत गंभीर बताई जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कपिल बिचाली बेचने का कारोबार करते हैं। मशीन से बिचाली की कटाई भी करते थे। मशीन चलाने के लिए घर के ड्रम में डीजल और मोबिल रखे थे। इसके कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। बचाने में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। परिवार के लोगों ने बताया कि आग के कारण पूरा घर जलकर नष्ट हो गया।

-----

लोगों ने बताया कैसे लगी आग :

स्थानीय लोगों ने बताया कि कपिल के घर में जिस जगह पर गैस सिलेंडर रखा था। उसी जगह शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। पास में टीना में रखे किरासन व अन्य तेल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग ओर भड़क गई। सही समय पर फायर बिग्रेड के कर्मी नहीं पहुंचते तो आसपास के कई घर आग की चपेट में आ जाते।

-----------------

आमटाल की झाड़ियों में लगाई आग, बागान के पेड़-पौधे नष्ट

संस, बलियापुर : आमटाल स्थित ब्राह्मण टोला के पीछे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति की ओर से शुक्रवार को आग लगा दिए जाने से ग्रामीणों के बागान में लगी सब्जियां व पौधे जलकर नष्ट हो गए। दोपहर बाद टोला के पीछे झाड़ियों में आग की लपटें उठने लगी। अभिषेक चक्रवर्ती समेत कई ग्रामीणों के बागान में विभिन्न प्रकार की सब्जियां के पेड़-पौधे जलने लगे। आग की लपटें व चिगारियां घरों तक नहीं जाए इसके लिए ग्रामीण पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की भयावह स्थिति को देखकर झरिया अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मी वाहन के साथ पहुंचे। दूर तक झाड़ियों में पाइप नहीं पहुंच पाने के कारण आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका। गुरुवार को रखितपुर के सुशील महतो व आयशा बीबी के बागान में आग लगाए जाने से पेड़-पौधे नष्ट हो गए थे। बलियापुर क्षेत्र में इन दिनों आए दिन आग लगने व लगाने की घटनाओं से किसानों में रोष है। किसानों को काफी क्षति हो रही है।

chat bot
आपका साथी