सरायढेला मारुति शोरूम के पीछे झाड़ी में लगी आग, अफरा तफरी, पुलिस ने बुझाई आग Dhanbad News

सरायढेला मारुति शोरूम के पीछे आग लगने से अफरा तफरी का माहौल था। आग झाड़ी में लगी थी पर आग की लपट काफी ऊपर तक चली गई थी। हवा के दबाव में हां का फैलाव तेजी से हो रहा था। आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:52 PM (IST)
सरायढेला मारुति शोरूम के पीछे झाड़ी में लगी आग, अफरा तफरी, पुलिस ने बुझाई आग Dhanbad News
सरायढेला मारुति शोरूम के पीछे आग लगने से अफरा तफरी का माहौल था। (फाइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन: सरायढेला मारुति शोरूम के पीछे आग लगने से अफरा तफरी का माहौल था। आग झाड़ी में लगी थी पर आग की लपट काफी ऊपर तक चली गई थी। हवा के दबाव में हां का फैलाव तेजी से हो रहा था। आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती इससे पूर्व ही पुलिस ने आग पर काबू पाया और आग बुझाने में कामयाब रही। पानी और बालू के सहारे पुलिस ने आग बुझा दिया। लोगों में इस बात का डर था कि  आग आसपास के घरों में ना पकड़ ले और इसको लेकर अफरा तफरी का माहौल था। सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस किसी शरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका जता रही है। जिस जगह पर आग लगे थे वहां सूखे पेड़ व झाड़ियों का भंडार था। आसपास में कई घर भी मौजूद थे। मारुति शोरूम भी पास में ही था। लिहाजा बड़ी घटना भी हो सकती थी। सराय ढेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की ने बताया कि  काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पूर्व ही आग बुझा लिया गया था।

chat bot
आपका साथी