शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की संंपत्ति जलकर हुई खाक Dhanbad News

लिलोरीपथरा बस्ती में रहने वाली एक गरीब महिला ममता देवी के घर में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय महिला अपने गांव बढ़ैया बिहार गई थी। महिला का मानसिक रूप से बीमार पति रमेश महतो भी घर पट नहीं था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 08:29 PM (IST)
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की संंपत्ति जलकर हुई खाक Dhanbad News
लिलोरीपथरा बस्ती में रहने वाली महिला ममता देवी के घर में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। (जागरण)

 झरिया, जेएनएन : लिलोरीपथरा बस्ती में रहने वाली एक गरीब महिला ममता देवी के घर में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग  लग गई। घटना के समय महिला अपने गांव बढ़ैया बिहार गई थी। महिला का मानसिक रूप से बीमार पति रमेश महतो भी घर पट नहीं था। 

केवल 12 वर्ष का एक पुत्र बाहर खेल रहा था। घर से आग निकालते देख बच्चे ने  शोर मचाया। इसके बाद  आसपास के  लोग  मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद पानी से आग को काबू में किया। तब तक  घर में  रखे  टीवी,  पंखा,  पलंग,  अलमारी  बक्सा,  कपड़े आदि समान जलकर नष्ट हो गए। घटना सोमवार की शाम की है। सूचना पाकर  महिला गांव से  सुबह में लिलोरीपथरा  घर पहुंची।  यहां की स्थिति देखकर  जोर-जोर से  रोने लगी।  ममता ने बताया  की  आग लगने के कारण घर के सभी सामान  जलकर नष्ट हो गए। घर की खपरैल छत भी टूटकर नीचे गिर गई है। 

घर में खाने को कुछ अनाज और पहनने को कपड़े भी नहीं हैं। पति रमेश की भी  मानसिक स्थिति ठीक नहीं है  किसी तरह  तीन बच्चे का भरण पोषण करते हैं।  सूचना पाकर  झरिया विधानसभा कांग्रेस के प्रभारी  प्रीतम रवानी  मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी  झरिया के लिए अंचलाधिकारी  राजेश कुमार को दी।  प्रीतम ने  अंचलाधिकारी से कहा कि पीड़ित महिला अत्यंत गरीब है। 

घर में आग लगने की घटना के बाद महिला के समक्ष गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। अंचलाधिकारी ने सरकारी मदद दिलाने की पहल करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी