सेल के बंद गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख Dhanbad News

सेल कोलियरीज डिवीजन की चासनाला कोलियरी के सेंट्रल स्टोर के समीप बंद सीमेंट गोदाम व सिविल एंड टाउन विभाग के गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें गोदाम में रखे टायर पेड़ व सुखी जंगल - झाड़ियों में लग गई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:10 PM (IST)
सेल के बंद गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख Dhanbad News
देखते ही देखते आग की लपटें गोदाम में रखे टायर, पेड़ व सुखी जंगल - झाड़ियों में लग गई। (जागरण)

चासनाला, जेएनएन: सेल कोलियरीज डिवीजन की चासनाला कोलियरी के सेंट्रल स्टोर के समीप बंद सीमेंट गोदाम व सिविल एंड टाउन विभाग के गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें गोदाम में रखे टायर, पेड़ व सुखी जंगल - झाड़ियों में लग गई। जिससे आग का गुब्बार फैलने लगा। आग लगने की सूचना से सेंट्रल स्टोर, सिविल एंड टाउन विभाग, सेंट्रल वर्कशाप, लेखा कार्यालय सहित कोलियरी क्षेत्र के कर्मचारियों व अधिकारियों में अफरा तफरी मच गया। जिसकी सूचना पाथरडीह पुलिस व अग्नि शमन विभाग सिन्दरी को दी गई। तत्काल सेल प्रबंधन ने सतर्कता दिखाते हुए अपना टैंकर मंगाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सूचना पाकर पाथरडीह पुलिस व अग्नि शमन वाहन घटनास्थल पहुंच आग को काबू करने के प्रयास में जुट गए हैं। कर्मियों के अनुसार आगजनी की घटना से हजारों की संपत्ति का नुकशान होने की बात कही जा रही है। तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सका। वहीं आग कैसे लगी? या किसी ने लगा दी? यह जांच का विषय है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सेल के सेंट्रल स्टोर के ठीक सामने बंद पड़े सीमेंट गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे गोदाम के जंगल झाड़ियों में आग तेजी से फैलने लगी। गोदाम में रखे पुराने टायर, तारपेट, खराब पुराने रबर के होश पाइप, स्क्रैप लोहा आदि पड़ा हुआ था। आग लगने से कई सामान जलकर नष्ट हो गए। जिससे कोलियरी में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर सेल के अधिकारियों व कर्मियों ने दौड़कर बुझाने के प्रयास में जुट गए। गनीमत रही कि आग सिविल एंड टाउन के गोदाम में अभी पहुंची ही थी। जिसे समय रहते बुझा दिया गया। अन्यथा बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी। आग बुझाने में स्थानीय कृष्णा हांड़ी, सोनू हांड़ी, विकास हांड़ी, विकास ओझा का सराहनीय योगदान रहा। वहीं घटनास्थल पर पाथरडीह थाना प्रभारी उमेश माझी, सअनि कमलेश सिंह, अग्नि शमन वाहन के प्रभारी संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र मुंडा, जुगल मुंडा के अलावे सेल के महाप्रबंधक सामाग्री प्रबंधन यूके कुलकर्णी, डीजीएम सिविल एंड टाउन अजय चौधरी, सिक्युरिटी प्रभारी अजय कुमार सिंह, राजेश प्रसाद, यूके साव, मनोज यादव जीएस तिवारी, एसके दास, अरविंद मिश्रा आदि लगे रहें। 

 वर्जन

आग कैसे लगी। इसकी पुष्टि फिलहाल नही हो पाई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यह वर्षो पुराना बंद सीमेंट गोदाम था। जंगल - झाड़ियों में आग लगी है। जिसपर काबू पा लिया गया है। कुछ सड़े पुराने टायर जले हैं। इससे कंपनी को कुछ भी नुकसान नही हुआ है।

 यूके कुलकर्णी

महाप्रबंधक, सेल सामग्री प्रबंधन

chat bot
आपका साथी