पूर्वी टुंडी के सुंदरपहाड़ी जंगल में भड़की आग, सैकड़ों पेड़ जलकर नष्ट Dhanbad News

अनुमान लगाया जा रहा है कि असामाजिक तत्व जंगल में पेड़ काटने वाले गिरोह का इसमें हाथ हो सकता है। पिछले दिनों उकमा पंचायत अंतर्गत शहरपुरा जंगल में किसी असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने के कारण जंगल के काफी पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 03:09 PM (IST)
पूर्वी टुंडी के सुंदरपहाड़ी जंगल में भड़की आग, सैकड़ों पेड़ जलकर नष्ट Dhanbad News
पूर्वी टुंडी के सुंदरपहाड़ी जंगल में आग से जलते पेड़ ( फोटो जागरण)।

पूर्वी टुंडी, जेएनएन। पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरुरिया पंचायत अंतर्गत सुंदरपहाड़ी जंगल में लगभग एक हजार से अधिक पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष समीर साव के भी सैकड़ों पौधे आग में जल गए हैं। सभी इकासी के पेड़ थे। सुंदरपहाड़ी जंगल में पेड़ों की जलने से पर्यावरण के साथ वन विभाग को काफी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों से  टुंडी और पूर्वी टुंडी के जंगलों में आग लगने की घटना घटित होती आ रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि असामाजिक तत्व जंगल में पेड़ काटने वाले गिरोह का इसमें हाथ हो सकता है। पिछले दिनों  उकमा पंचायत अंतर्गत शहरपुरा जंगल में किसी असमाजिक तत्वों  द्वारा आग लगाए जाने  के कारण जंगल के काफी पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गए थे। गोविंदपुर साहिबगंज सड़क के किनारे स सौंदर्यीकरण के लिए  सड़क के किनारे कई प्रकार के छायादार पौधे लगाए गए थे और उनकी सुरक्षा के लिए कंटीले तारों से घेराबंदी भी की गई थी। परंतु आग लगने के कारण सभी पौधे जलकर नष्ट हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी