नार्थ तिसरा गोकुल पार्क के नीचे ओबी में लगी आग, गैस रिसाव से आसपास के लोग परेशान

संस तिसरा धनबाद जिला के प्रमुख पार्को में एक बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के गोकुल पार्क के नीचे ओवरबर्डन ओबी में आग लग गई है। रात दिन गैस का रिसाव हो रहा है। गैस के रिसाव से पार्क की हरियाली पर ग्रहण लग सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:34 AM (IST)
नार्थ तिसरा गोकुल पार्क के नीचे ओबी में लगी आग, गैस रिसाव से आसपास के लोग परेशान
नार्थ तिसरा गोकुल पार्क के नीचे ओबी में लगी आग, गैस रिसाव से आसपास के लोग परेशान

संस, तिसरा : धनबाद जिला के प्रमुख पार्को में एक बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के गोकुल पार्क के नीचे ओवरबर्डन ओबी में आग लग गई है। रात दिन गैस का रिसाव हो रहा है। गैस के रिसाव से पार्क की हरियाली पर ग्रहण लग सकता है। पार्क के नीचे रहने वाले गोकुल धाम बस्ती के लोग भी परेशान हैं। यदि प्रबंधन जल्द गंभीर नहीं हुआ तो पार्क के ऊपर लगे हजारों पेड़-पौधे आग व गैस की चपेट में आकर नष्ट हो सकते हैं। लगभग एक दशक पूर्व लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन ने यहां पर ओवरबर्डन के ऊपर ईको रेस्टोरेशन पार्क बनाया था। सैकड़ों प्रजाति के पेड़-पौधे लगाए गए थे। पार्क की रक्षा व देखरेख के लिए कई कोल कर्मी भी लगाए गए हैं। हर साल लाखों रुपये बीसीसीएल की ओर से खर्च किए जाते हैं। लोगों का मानना है कि जिस समय पार्क बनाया जा रहा था उस समय परियोजना के गरम आग मिश्रित ओवरबर्डन यहां डाला गया था। उसमें कोयला की भी कुछ मात्रा थी। इसके कारण धीरे-धीरे यहां आग पकड़ ली। नीचे गोकुल धाम बस्ती में लगभग दो सौ घरों में विस्थापित लोग रहते हैं। गैस रिसाव से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसा ना हो कि पार्क की आग बस्ती तक आ जाए। पहले जमीनी आग के कारण ही नार्थ तिसरा, साउथ तिसरा, जीनागोरा से हम लोगों को यहां बसाया गया। फिर वही स्थिति बन रही है। बारिश में पार्क का पानी ऊपर से नीचे आकर घरों में घुस जाता है। कई बार यहां की समस्याओं को लेकर प्रबंधन को जानकारी देकर समाधान की मांग की गई लेकिन प्रबंधन गंभीर नहीं हुआ। समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी