BJYM धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर निरसा थाना में धोखाधड़ी की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि जांच में पता चला कि सभी सातों डंपर नागालैंड के कोहिमा स्थित शेट्टी ट्रांसपोर्टर्स को दे दिया गया है। मैथन क्षेत्र से कुल 17 डंपर इन तीनों ने मिलकर शेट्टी कंस्ट्रक्शन को भेजे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 05:36 PM (IST)
BJYM धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर निरसा थाना में धोखाधड़ी की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
धनबाद का निरसा थाना ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा ( BJYM) के धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष बंपी चक्रवर्ती के खिलाफ निरसा थाना में शिकायत की गई है। सागर दास, परवेज आलम, मनोहर गोराई, गोपाल गोराई व रीता दास ने निरसा थाना प्रभारी से बंपर चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा किया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन सभी का सात डंपर एमपीएल में चलता था। बंपी चक्रवर्ती, सिद्धनाथ झा व राजेश प्रसाद ने उनसे प्रत्येक डंपर डेढ लाख रुपया महीना किराया देने के नाम पर लिया। एक महीने का किराया एडवांस देकर डपर ले गया। अगले महीने जब किराया नहीं मिला तो हमने उनसे मांग की। आश्वासन मिला किराया नहीं।

सातों डंपर को भेज दिया नागालैंड

शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि जांच में पता चला कि सभी सातों डंपर नागालैंड के कोहिमा स्थित शेट्टी ट्रांसपोर्टर्स को दे दिया गया है। मैथन क्षेत्र से कुल 17 डंपर इन तीनों ने मिलकर शेट्टी कंस्ट्रक्शन को दिलवाए। जब हमने किराया के लिए सिटी कंस्ट्रक्शन के मालिक गणेश जानू को फोन किया तो बताया गया कि यदि डंपर चाहिए तो प्रत्येक डंपर ₹300000 जमा करो। अन्यथा डंपर नहीं मिलेंगे। यह भी पता चला की बंपी चक्रवर्ती, सिद्धनाथ झा व राजेश प्रसाद ने गलत कागजात तैयार कर हमारे डंपर हड़प लिए और उन्हें शेट्टी ट्रासपोर्ट्स को बेच दिया।

पुलिस मामले की कर रही जांच

भुक्तभोगियोने पुलिस से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने और उन्हें उनके डंपर दिलवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर बंपी की गिरफ्तारी हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी