छेड़खानी में फंसे धनबाद के चर्चित व्यवसायी दीपक सांवरिया, भाई के खिलाफ भी FIR

जूही किया मोटर्स शोरूम के मालिक दीपक सांवरिया व उनके भाई सुनील सांवरिया पर छेडख़ानी मारपीट व सोने की चेन की छिनतई करने का आरोप लगा है। धनबाद थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दीपक सांवरिया ने काउंटर एफआइआर दर्ज करायी है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 01:46 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:46 AM (IST)
छेड़खानी में फंसे धनबाद के चर्चित व्यवसायी दीपक सांवरिया, भाई के खिलाफ भी FIR
धनबाद थाना से बाहर निकलते उद्योगपति दीपक सांवरिया।

जासं, धनबाद। जूही किया मोटर्स शोरूम के मालिक दीपक सांवरिया व उनके भाई सुनील सांवरिया पर छेडख़ानी, मारपीट व सोने की चेन की छिनतई करने का आरोप लगा है। धनबाद थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दीपक सांवरिया ने भी महिला, उसके पति और ससुर पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला का आरोप है कि रविवार की सुबह घर के बाहर दोनों भाइयों ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं दीपक सांवरिया का आरोप है कि महिला व उसके पति ने घर में आकर मारपीट की। महिला के पिता एक बड़े व्यवसायी हैं। उन्होंने धमकी दी है कि वह उन्हें देख लेंगे। धनबाद थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में जब दीपक सांवरिया से बातचीत की गई तो उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जतायी।

अभी हाल ही में चर्चे में आए थे दीपक सांवरिया

रांची के होटवार जेल में बंद अमन सिंह गैंग ने रंगदारी के लिए दीपक सांवरिया के बरवाअड्डा जूही किया मोटर्स शोरूम में हाल ही में बम फेंका था। दीपक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस घटना के बाद सांवरिया चर्चे में थे।

chat bot
आपका साथी