Jharkhand: वर्दी पर दाग... शादी का झांसा देकर किया याैन शोषण, अब गिरफ्तारी से बचने को हुए भूमिगत

बोकारो के पिण्ड्राजोरा इलाके एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर सिपाही मुकेश रजवार ने दुष्कर्म किया। पुलिस प्राथमिकी दर मामले की छानबीन में जुट गई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:06 PM (IST)
Jharkhand: वर्दी पर दाग... शादी का झांसा देकर किया याैन शोषण, अब गिरफ्तारी से बचने को हुए भूमिगत
Jharkhand: वर्दी पर दाग... शादी का झांसा देकर किया याैन शोषण, अब गिरफ्तारी से बचने को हुए भूमिगत

साहिबगंज/ बोकारो, जेएनएन। साहिबगंज और बोकारो में अलग-अलग घटनाओं में पुलिस और सीआरपीएएफ के दो जवानों ने वर्दी को दागदार करते हुए दो लड़कियों की अस्मत लूट ली। रक्षक की बजाय भक्षक की भूमिका में आए इन दोनों क खिलाफ पीड़िताओं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 


याैन शोषण के बाद सीआरपीएफ जवान ने पंचायत की नहीं मानी बात 

पहली घटना साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ की है, जहां एक नाबालिग लड़की सीआरपीएफ जवान सनातन कुमार राय पर डरा-धमका कर व शादी का झांसा देकर लगातार लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एक सप्ताह पहले उसके माता-पिता ने आरोपित सनातन कुमार राय को रंगे हाथ भी पकड़ा था लेकिन सनातन उन्हें धक्का देकर भाग गया, लेकिन इस क्रम में उसका मोबाइल  छूट गया। इस मामले को लेकर 29 जुलाई को गांव में ही बैठक हुई। इसमें लड़का-लड़की के बीच शादी कराने का निर्णय लिया गया, लेकिन अब लड़का पक्ष शादी से इन्कार कर रहा है। 

फेसबुक पर दोस्ती कर लूट ली अस्मत 

बोकारो  के पिण्ड्राजोरा इलाके एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर सिपाही मुकेश रजवार ने दुष्कर्म किया। पुलिस जवान मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकेश चास मुफस्सिल थाना इलाके के पोरियाडीह गांव का रहनेवाला है। बताया जा रहा है कि बीते एक वर्ष पहले सिपाही की पहचान युवती से फेसबुक के जरिये हुई थी। इसके बाद शादी का झांसा देकर जवान ने युवती को चास स्थित अपने दोस्त के घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। अब वह शादी से मुकर गया है। 

chat bot
आपका साथी