Coronavirus Alert: बोकारो में कहर ढा रहा कोरोना, एक माैत और चार पॉजिटिव केस के बाद सहम गया कोयलांचल Dhanbad News

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की माैत का पहला मामला बोकोरो से आया है। मृतक बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाला है। बुधवार देर रात ही उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 09:40 AM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 01:40 PM (IST)
Coronavirus Alert: बोकारो में कहर ढा रहा कोरोना, एक माैत और चार पॉजिटिव केस के बाद सहम गया कोयलांचल Dhanbad News
Coronavirus Alert: बोकारो में कहर ढा रहा कोरोना, एक माैत और चार पॉजिटिव केस के बाद सहम गया कोयलांचल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में कोरोना वायरस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। धनबाद के पड़ोस के बोकारो जिला में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक की बुधवार-गुरुवार की रात मृत्यु हो गई। इसके बाद धनबाद में खौफ और डर बढ़ गया है। हालांकि सुखद बात यह है कि अब तक धनबाद में कोराना पॉजिटिव का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की माैत का पहला मामला बोकोरो से आया है। मृतक बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाला है। बुधवार देर रात ही उसके पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। बुधवार-गुरुवार की मध्य रात करीब डेढ़ बजे उसकी मृत्यु बोकारो जनरल अस्पताल में हो गई। इसके बाद बोकोरो में हड़कंप मच गया है। 
बोकारो जिले के गोमिया के रहने वाले मरीज को सांस लेने में तकलीफ के बाद बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। 4 अप्रैल को गोमिया निवासी को बीजीएच में भर्ती कराया गया था। उसके लक्षण को देखकर कोरोना पॉजिटिव होने का संदेह था। सैंपल लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया था। बुधवार की रात जांच रिपोर्ट आई। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बोकारो जनरल अस्पताल में हड़कंप मच गया। इलाज के दाैरान उसके संपर्क में आने वाले चिकित्सक और कर्मचारी सहम गए। दूसरी तरफ पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से इलाज शुरू होने से पहले ही मरीज की मृत्यु हो गई। उसे बचाया नहीं जा सका। बोकारो के सिविल सर्जन अशोक कुमार पाठक ने कोरोना से माैत की पुष्टि की है। मृतक की उम्र करीब 70 साल है। 

बांग्लादेश के ढाका मरकज में भाग लेकर लाैटी बोकारो के तेलो की महिला से उसके परिवार में कोरोना वायरस का फैलाव हुआ है। 5 अप्रैल को महिला जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। अब उसके परिवार के तीन अन्य लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बोकारो के गोमिया का एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पायाा गया था। उसकी मृत्यु बुधवार-गुरुवार की रात बीजीएच में हो गई। 

chat bot
आपका साथी