Dhanbad:किसानों, महिलाओं और बच्चियों ने जाना पोषण और पोषक तत्वों का महत्व

टुंडी से आई खुशी कुमारी धनबाद कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पोषक वाटिका महाअभियान एंव वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वजह थी वहां मिली जानकारियों का ऐसा खजाना जिसका उपयोग कर वह खुद और अपने परिवार वालों को स्वस्थ रख सकती है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:05 AM (IST)
Dhanbad:किसानों, महिलाओं और बच्चियों ने जाना पोषण और पोषक तत्वों का महत्व
जिसका उपयोग कर वह खुद और अपने परिवार वालों को स्वस्थ रख सकती है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: टुंडी से आई खुशी कुमारी धनबाद कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पोषक वाटिका महाअभियान एंव वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वजह थी वहां मिली जानकारियों का ऐसा खजाना, जिसका उपयोग कर वह खुद और अपने परिवार वालों को स्वस्थ रख सकती है। और इसके लिए उसे अलग से कुछ करने की भी जरूरत नहीं।

माैका था समाज कल्याण विभाग और कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 का। जिसमें लोगों काे अपने आस पास उगने वाले सामान्य पौधें के पोषण से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके अलावा इस पौधों को अपने आस पास के परिवेश में लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद में वृक्षारोपण भी किया गया।

पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु केंद्र की ओर से अमरूद के 105 पौधों, 100 सब्जी बीज किट का भी वितरण समस्त प्रतिभागियों को किया गया तथा केंद्र पर भी वृक्षारोपण किया गया। इस क्रम में एलसीडी के माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर का सजीव प्रसारण भी प्रतिभागी कृषक महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पोषण सखियों औेर बालिकाओं को दिखाया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा ललित कुमार दास ने अपने संबोधन में सुपोषित रहने के लिए पोषण वाटिका के महत्व व उपयोगिता की चर्चा की। डा सीमा सिंह ने मोटे अनाज में उपस्थित पोषक तत्व तथा प्रोटीन एंव विटामिन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया। डा नवीन कुमार ने वितरित किए गए पौधों को लगाने व रख रखाव की पूरी जानकारी दी। डा आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने पोषण वाटिका को सफल बनाने के लिए मिट्टी जांच की चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नामित 41 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 43 पोषण सखी, तेजस्वनी से 78 बच्चियां तथा 24 कृषक महिलाएं के अलावा जिला परिषद सदस्य, मुखिया निलिमा महतो, केंद्र के वैज्ञानिक, कर्मचारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी