खेतों में लगी धान की बालियां, किसानों में हर्ष

निरसा प्रखंड में इस वर्ष धान की अच्छी फसल होने का अनुमान है। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के कारण खेतों में लगे धान में बालियां आने लगी है। इससे किसानों में हर्ष है। दरअसल इस वर्ष मानसून ने किसानों का भरपूर साथ दिया है। इससे किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष अनुमान से ज्यादा फसल घरों में आएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:16 PM (IST)
खेतों में लगी धान की बालियां, किसानों में हर्ष
खेतों में लगी धान की बालियां, किसानों में हर्ष

संवाद सहयोगी, निरसा : निरसा प्रखंड में इस वर्ष धान की अच्छी फसल होने का अनुमान है। उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के कारण खेतों में लगे धान में बालियां आने लगी है। इससे किसानों में हर्ष है। दरअसल इस वर्ष मानसून ने किसानों का भरपूर साथ दिया है। इससे किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष अनुमान से ज्यादा फसल घरों में आएगी। एक अनुमान के अनुसार निरसा प्रखंड के किसानों ने तीन हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाई है। समय पर धान का बीज मिल जाने से भी इस वर्ष किसानों ने समय पर धान की बुवाई व रोपाई की। हालांकि नर्सरी में धान डालने के बाद लगातार बारिश के कारण किसानों के पौधे गल गए। परंतु किसानों ने दुबारा नर्सरी में धान के बिचड़े लगाकर उसकी रोपाई की। इस वर्ष धान में कीट पतंगों का भी उतना प्रकोप नहीं हुआ है जिसके कारण भी किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ किसानों ने विलंब से धान कि रोपाई की उनके ध्यान में बोगी नामक बीमारी का प्रभाव कम पड़ रहा है।

अच्छी फसल होने का अनुमान : जावेद इस्लाम

निरसा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जावेद इस्लाम में बताया कि पौधों का पैदावार वर्तमान समय में काफी अच्छा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फसल अच्छी होगी। अगस्त माह में धान की रोपाई करने वाले किसानों के फसल में कुछ हद तक बोगी नामक बीमारी का प्रभाव पड़ा है। वैसे किसानों को कहा गया है कि वे अपने फसल का लगातार निरीक्षण करते रहें। जैसे ही उन्हें लगे कि बोगी भी बीमारी का प्रभाव पड़ रहा है कीटनाशक का प्रयोग करें। बोगी बीमारी में धान के पौधे के पत्ते सफेद होने लगते हैं।

chat bot
आपका साथी