MBBS Student Puja Bharti Case: किसी को भी नहीं हजम हुई पुलिस की कहानी, सीबीआइ जांच की उठी मांग

पूजा भारती झारखंड के गोड्डा की रहने वाली थी। उसके स्वजन पुलिस की जांच की कहानी से सहमत नहीं हैं। स्वजन ही नहीं किसी को भी पुलिस की कहानी हजम नहीं हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूजा के हाथ-पैर बंधे थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 12:08 PM (IST)
MBBS Student Puja Bharti Case: किसी को भी नहीं हजम हुई पुलिस की कहानी, सीबीआइ जांच की उठी मांग
12 जनवरी को पूजा का शव पतरातू डैम में तैरता मिला था ( फाइल फोटो)।

गोड्डा, जेएनएन। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग की छात्र पूजा भारती ने आत्महत्या की थी। यह हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त जांच का प्रारंभिक निष्कर्ष है। लेकिन पूजा भारती के स्वजन इससे सहमत नहीं हैं। स्वजन की नहीं किसी को भी पुलिस की कहानी हजम नहीं हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पूजा के हाथ-पैर बंधे थे। आखिर हाथ-पैर बांधने के बाद आत्महत्या के लिए डैम में कोई छलांग कैसे लगाएगा। ऐसे में पुलिस की कहानी को खारिज कर पूरे मामले की सीबीआइ जांच की मांंग उठने लगी है। पूजा झारखंड की गोड्डा की रहने वाली थी। पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने सीबीआइ जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सीबीआइ जांच से ही सच सामने आएगा। 

शनिवार को डीआइजी ने पीसी कर पूजा के आत्महत्या का किया दावा

शेख भिखारी मेडिकल कालेज हजारीबाग की छात्रा पूजा भारती ने आत्महत्या की थी। अब तक कि जांच में पुलिस फिलहाल इसी निष्कर्ष पर पहुंची है। हजारीबाग में डीआइजी एवी होमकर ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। पूजा भारती का शव 12 जनवरी की सुबह पतरातू डैम से बरामद किया गया था। उसके हाथ-पैर बंधे थे, जिसे देख छात्रा की हत्या की आशंका जताई गई थी। डीआइजी ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार व हजारीबाग एसपी कार्तिक एस के नेतृत्व में एसआइटी काम कर रही है। घटना के एक-एक पहलू की जांच की गई। गहराई से अध्ययन और जांच के बाद एसआइटी ने पाया कि छात्रा के साथ किसी तरह की कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई थी। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबकर दम घुटने से मौत का कारण बताया गया है। अब तक की जांच में छात्रा की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है।

जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं परिवार

पूजा भारती के स्वजन पुलिस की कहानी से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस की कहानी आक्रोश व्यक्त किया है। पूजा के चचेरे भाई विद्या प्रसाद ने कहा है कि मैं इस तरह की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हूं। घटना के 13 दिन बाद पुलिस द्वारा आत्महत्या की कहानी लेकर सामने आना समझ से परे है। झारखंड सरकार से सीबीआइ जांच की मांग करता हूं।

कॉलेज प्रबंधन को बचाने के लिए रची जा रही आत्महत्या की कहानी

पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रशांत मंडल ने कहा है कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को बचाने में पूजा हत्याकांड को आत्महत्या करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस शुरू से ही इस जघन्य हत्याकांड को आत्महत्या के मोड पर लाकर जांच पड़ताल कर रही थी। पूर्व विधायक ने कहा कि दिवंगत पूजा भारती के स्वजनों को अभी तक जांच की पूरी प्रक्रिया की भी जानकारी नहीं दी गई है। कहा कि इस हत्याकांड का उद्भेदन सीबीआइ ही कर सकती है। राज्य सरकार अविलंब इसकी सीबीआइ जांच की सिफारिश करे। तभी हत्याकांड का खुलासा हाे पाएगा।

chat bot
आपका साथी