पूर्व विधायक राजकिशोर महतो फिर हुए बीमार, स्थिति गंभीर

टुडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो फिर बीमार पड़ गए हैं। उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर है। उन्हे आईसीयू में रखा गया है। हालांकि धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। महतो के सहयोगी हलधर महतो के मुताबिक मंगलवार शाम

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 04:38 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:36 PM (IST)
पूर्व विधायक राजकिशोर महतो फिर हुए बीमार, स्थिति गंभीर
टुडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो फिर बीमार पड़ गए हैं

जागरण संवाददाता, धनबाद : टुडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो फिर बीमार पड़ गए हैं। उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर है। उन्हे आईसीयू में रखा गया है। हालांकि धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। महतो के सहयोगी हलधर महतो के मुताबिक मंगलवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जालान अस्पताल लाया गया था। राजकिशोर महतो को कफ की शिकायत थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। खांसी भी हो रही थी।  अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि उनके फेफड़े में पानी जम गया है। महतो का कोविड-19 जांच भी कराया गया। हालांकि वह नेगेटिव निकले तो स्वजनों ने राहत की सांस ली। कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो भी उनसे मिलने आए थे। उन्होंने राजकिशोर के इलाज की जानकारी ली।

बता दें कि सप्ताह दिन पूर्व राजकिशोर महतो की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से ठीक होने के बाद घर लौट आए थे। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन स्वजनों और शुभचिंतकों के जुटते रहने की वजह से उन्हें आराम नहीं मिल पाया।

राजकिशोर महतो आईएसएम धनबाद से पास आउट है। उन्होंने विधि की भी पढ़ाई की है। वे पेशे से अधिवक्ता थे। वर्ष 1991 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष व अपने पिता बिनोद बिहारी महतो के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। छात्र जीवन में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनों में शरीक होते रहे थे। 1991 में अपने पिता के निधन से खाली हुए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी। बाद में वे सिंदरी व टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी चुने गए। वे  झारखंड विधि आयोग  के अध्यक्ष भी रहे। बरास्ते भाजपा महतो आजसू में शामिल हुए और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें मथुरा प्रसाद महतो से करारी शिकस्त मिली।

chat bot
आपका साथी