लील गया कोरोना! झारखंड पुलिस से सेवानिवृत्त DSP की मौत Dhanbad News

राज्य पुलिस के एक सेवानिवृत्त डीएसपी राम इकबाल यादव करोना की चपेट में आकर दम तोड़ दिए। हुए 84 पेज के पुलिस पदाधिकारी थे। इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नति के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। हजारीबाग में पूरे परिवार सहित रह रहे थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 03:18 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:19 PM (IST)
लील गया कोरोना! झारखंड पुलिस से सेवानिवृत्त DSP की मौत Dhanbad News
राज्य पुलिस के एक सेवानिवृत्त डीएसपी राम इकबाल यादव करोना की चपेट में आकर दम तोड़ दिए। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: राज्य पुलिस के एक सेवानिवृत्त डीएसपी राम इकबाल यादव करोना की चपेट में आकर दम तोड़ दिए। हुए 84 पेज के पुलिस पदाधिकारी थे। इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नति के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। हजारीबाग में पूरे परिवार सहित रह रहे थे।

इसी दौरान कोरोना वे संक्रमित हो गए। और परिजनों ने उन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इलाज के दौरान सोमवार को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से जिला के कुछ कुछ पुलिसकर्मी काफी दुखी हैं। 84 बैच के एक अधिकारी का कहना है कि वह काफी हंसमुख और मिलनसार अफसर से थे। शारीरिक रूप से भी काफी तंदुरुस्त है।

अक्सर योग व व्यायाम कर शरीर को फिट रखते थे। सराय ढेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की ने बताया कि राम इकबाल यादव के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। उनकी मौत की खबर सुनकर वह काफी दुखी हैं। बल्कि 84 बैच के कई पुलिस अधिकारियों ने एक अच्छा साथी को दिया है। ना जाने कोरोना किस-किस की जान लेगा। कोरोना की कहर पुलिसकर्मियों पर लगातार जारी है। इससे पूर्व भी उनके दो इंस्पेक्टर साथी की मौत धनबाद में कोरोना से हो चुकी है। किशोर तिर्की ने यह भी बताया कि लोग आप भी सावधान हो जाएं। बगैर काम के घर से ना निकले। पूरी सावधानी बरतें। सरकार के द्वारा जारी दिशानिर्देश का पालन करें। अन्यथा कोरोना की चपेट में आने से बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी