देश का हर रविवार विशेष सा! शहर में चलाया गया स्वच्छता अभ‍ियान Dhanbad News

धनबाद में स्वच्छता हीरो कार्यक्रम के रविवार को अधिसूचित क्षेत्र समिति के पदाधिकारी समेत जनता ने स्वयं सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। देश का हर रविवार विशेष सा जैसा संदेश देने के लिए विभिन्न सड़कों के किनारे सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में यह ड्राइव चलाया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 06:59 PM (IST)
देश का हर रविवार विशेष सा!  शहर में चलाया गया स्वच्छता अभ‍ियान  Dhanbad News
रविवार को अधिसूचित क्षेत्र समिति ने चलाया स्‍वच्‍छता अभ‍ियान। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : धनबाद में स्वच्छता हीरो कार्यक्रम के रविवार को अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारी, पदाधिकारी समेत आम जनता ने स्वयं सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा जैसा संदेश देने के लिए विभिन्न सड़कों के किनारे सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में यह ड्राइव चलाया गया। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।  अधिकारी, पर्यवेक्षक, कॉलेज के छात्र एवं स्वयं सहायता समूह के लोगों द्वारा विशेष सफाई अभियान दो घंटे तक चलाया गया। इस दौरान लगभग दो वाहन में कचरा, मूर्ति, कपड़ा एवं लकड़ी का सामान जमा किया गया।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा तीन रविवार को विशेष सफाई अभियान के माध्यम से अलग-अलग नाम देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नगर निकायों को निदेशित किया गया है। इसी के तहत रविवार को अवकाश के दिन इस अभियान से जोड़ते हुए लोगों को स्वच्छता संदेश देने का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया।  उन्होंने बताया की स्वच्छता के लिए लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है तभी हम स्वच्छता के मायने को सफलीभूत कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी