Events in Dhanbad Today: आज मनाया जा रहा इंटरनेशनल हैंड वॉशिंग डे, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

Events in Dhanbad Today आज International Hand Washing Day है। इस माैके पर स्कूलों में प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को हाथ धोने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया जाएगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:09 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:09 AM (IST)
Events in Dhanbad Today: आज मनाया जा रहा इंटरनेशनल हैंड वॉशिंग डे, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today: आज मनाया जा रहा इंटरनेशनल हैंड वॉशिंग डे, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

धनबाद, जेएनएन। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के समय में  21 अक्टूबर तक बदलाव किया गया है। सोमवार को इंटरनेशनल हैंड वॉशिंग डे मनाया जा रहा है। वहीं 21 तक हैंड वाशिंग सप्ताह मनाया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। स्वच्छता से पोषण सप्ताह मनाने के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्कूलों का समय सुबह आठ से ढाई बजे तक चलेगा।

हैंड वॉशिंग डे के अवसर पर सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद बाल संसद के सदस्यों द्वारा हैंड वॉशिंग के विभिन्न आयामों का बच्चों के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मध्याह्न भोजन के पूर्व सभी बच्चे शिक्षकों की उपस्थिति में साबुन से हैंडवॉश करेंगे। साथ ही बच्चों के व्यवहार परिवर्तन के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा कि वे भोजन के पूर्व हैंडवॉश अवश्य करें। इस दौरान छात्रों को हाथ की धुलाई का न केवल अभ्यास कराया जाएगा, बल्कि उन्हें इसके गुण और अवगुणों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा। आइए, धनबाद में आज होने वाली गतिविधियों (Events in Dhanbad Today)) के बारे में जानते हैंः- नवयुवक संघ की ओर से झूमर प्रतियोगिता, मंझलाडीह कारीटांड, रात्रि 10 बजे। कार्तिक मास महिमा कथा, शक्ति मंदिर, जोड़ाफाटक, शाम 5 बजे।  भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. मनोज कुमार करेंगे पत्रकार वार्ता 12 बजे। विभिन्न सरकारी विद्यालयों में हैंड वाशिंग डे सुबह नौ बजे।

chat bot
आपका साथी