Dhanbad Crime News: मुख्यमंत्री तक पहुंचा नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला, ट्व‍िटर पर दी जानकारी

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से तीन दिसंबर को छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छेड़खानी मामले की शिकायत करने जोड़ापोखर थाना गए नाबालिग लड़की के मामा की पिटाई जमादार मनोज ने लाठी-डंडे से बंद कमरे में की थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 02:37 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:46 PM (IST)
Dhanbad Crime News: मुख्यमंत्री तक पहुंचा नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला, ट्व‍िटर पर दी जानकारी
नाबालिग लड़की के मामा की पिटाई जमादार मनोज ने लाठी-डंडे से बंद कमरे में की थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया-जामाडोबा: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से तीन दिसंबर को छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छेड़खानी मामले की शिकायत करने जोड़ापोखर थाना गए नाबालिग लड़की के मामा की पिटाई जमादार मनोज ने लाठी-डंडे से बंद कमरे में की थी। इसके बाद मामा ने धनबाद में एसएसपी से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की थी।

छेड़खानी का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। लड़की से छेड़खानी और जमादार की ओर से पिटाई के मामले की जानकारी पीड़ित के मामा ने ट्वीट कर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी दी है। पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने और आरोपी रवि को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ट्वीट कर पीड़ित मामा की ओर से कहा गया है कि तीन दिसंबर को भगिनी एक शादी समारोह से लौट कर रात में घर जा रही थी। तभी घात लगाकर खड़े युवक रवि ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां अपने भाई के साथ मामला दर्ज कराई। लेकिन आरोपी को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। वह खुलेआम घूम रहा है। उल्टा पुलिस पीड़ित परिवार को परेशान कर रहा है। क्या यही झारखंड पुलिस का चेहरा है। मुख्यमंत्री से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग मामा ने की है।

chat bot
आपका साथी