दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत इंजीनियर का धनबाद में अपहरण का आरोप, स्वजनों ने एसपी से लगाई फरियाद

ब्रजेश के पिता अयोध्या सिंह ने बताया उन्हें संदेह है कि नवाडीह स्थित मणिराज गृह अपार्टमेंट के किसी फ्लैट में रखा गया है। ब्रजेश पैर से दिव्यांग है और चलने में उसे काफी दिक्कत होती हैं। इधर भूली ओपी की पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:58 AM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत इंजीनियर का धनबाद में अपहरण का आरोप, स्वजनों ने एसपी से लगाई फरियाद
ब्रजेश की तलाश में धनबाद पहुंचे उसके स्वजन ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। दक्षिण अफ्रीका में इंजीनियर के रूप में कार्यरत ब्रजेश सिंह नामक युवक का धनबाद से गायब होने का मामला सामने आया है। स्वजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर ब्रजेश के पिता राम अयोध्या सिंह, भाई राजेश सिंह समेत अन्य लोगों ने धनबाद के भूली ओपी में शिकायत की है। इनका आरोप है कि ब्रजेश के अपहरण में उसकी पत्नी पूजा सिंह और उसके साथी रिंटू सिंह का हाथ है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है। ब्रजेश की तलाश की जा रही है। 

परिवार के लोगों ने भूली ओपी की पुलिस को बताया है कि 14 जून 2020 को पूजा सिंह ने ब्रजेश के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जब ब्रजेश अपनी पत्नी से मिलने के लिए धनबाद आया था तो नौ अप्रैल 2021 को महिला थाना ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद तीन मई को पूजा सिंह ने कोर्ट में सुलहनामा डाला और ब्रजेश को बेल मिली। जेल से निकलने के बाद से ही ब्रजेश सिंह नहीं मिल रहे हैं। परिवार वालों का आरोप है कि पूजा सिंह ने ही उसका अपहरण किया है। पूजा का नजदीकी संबंध रिंटू सिंह से है।

पिता राज अयोध्या सिंह ने बताया कि उन्हें संदेह है कि ब्रजेश को नवाडीह स्थित मणिराज गृह अपार्टमेंट के किसी फ्लैट में रखा गया है। ब्रजेश पैर से दिव्यांग है और चलने में उसे काफी दिक्कत होती हैं। इधर भूली ओपी की पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। मामले को लेकर पूजा सिंह की ओर से भी भूली ओपी को आवेदन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी