नाइजीरिया से सिंदरी पहुंचा अभियंता का शव, 20 दिनों के बाद खत्म हुआ परिजनों का इंतजार Dhanbad News

47 वर्षीय अभय कुमार मिश्रा डेंगोट पेट्रोलियम रिफाइनरी लागोस नाईजीरिया में अकाउंटेंट का काम करते थे। 19 जून को हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी। गुरुवार को उनका शव धनबाद लाया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 01:06 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 01:06 PM (IST)
नाइजीरिया से सिंदरी पहुंचा अभियंता का शव, 20 दिनों के बाद खत्म हुआ परिजनों का इंतजार Dhanbad News
नाइजीरिया से सिंदरी पहुंचा अभियंता का शव, 20 दिनों के बाद खत्म हुआ परिजनों का इंतजार Dhanbad News

सिंदरी, जेएनएन। सिंदरी के पारस मिश्रा को 19 जून, 2020 से ही अपने अभियंता बेटे अभय मिश्र के शव का इंतजार था। 21 वें दिन गुरुवार 9 जुलाई को इंतजार खत्म हुआ। नाइजीरिया से शव को सिंदरी लाया गया। परिवार के लोगोंं ने अपने बेटे के चेहरे को देखा। इसके बाद दामोदर नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बुधवार की रात शव कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से सड़क मार्ग से सिंदरी लाया गया। 

लाकडाउन के कारण सिंदरी के अभय कुमार मिश्रा का शव नाइजीरिया में फंस गया था। वे वहां पर डेंगोट पैट्रोलियम रिफाइनरी में काम करते थे। दिल का दौरा पड़ने से  शुक्रवार (19 जून, 2020 ) को उनका निधन हो गया। लॉकडाउन के कारण हवाई सेवा बंद है। इसलिए उनके शव को भारत लाने में विलंब हुआ। मिश्रा के परिजनों  और सिंदरी के विधायक  इंद्रजीत  महतो ने  धनबाद जिला प्रशासन के माध्यम से  केंद्र सरकार से गुहार लगाई थी। इस मामले में धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने भी भारत सरकार के अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। 

47 वर्षीय अभय कुमार मिश्रा डेंगोट पेट्रोलियम रिफाइनरी लागोस नाईजीरिया में अकाउंटेंट  का काम करते थे। 19 जून को हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी। अभय कुमार मिश्रा सिंदरी के पारस मिश्रा के ईकलौते पुत्र थे। पारस मिश्रा शहरपुरा स्थित आवास संख्या 81 में रहते हैं। मृतक अभय की पत्नी और दो वर्ष का एक पुत्र सिंदरी में ही रहते हैं। गुरुवार को शव पहुंचने के बाद शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दामोदर नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। 

chat bot
आपका साथी