एगयरकुण्ड में मछली पालन को लेकर सात तालाबों की शुरू की गई बंदोबस्ती Dhanbad News
जिला के एगयरकुण्ड प्रखंड के सात तालाबों में मछली पालन को लेकर मंगलवार को बंदोबस्ती शुरू की गई। इस बंदोबस्ती के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। बंदोबस्ती का कार्य जिला मत्स्य कार्यालय धनबाद में पूरी की जा रही है।
जागरण संवाददाता, धनबाद: जिला के एगयरकुण्ड प्रखंड के सात तालाबों में मछली पालन को लेकर मंगलवार को बंदोबस्ती शुरू की गई। इस बंदोबस्ती के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। बंदोबस्ती का कार्य जिला मत्स्य कार्यालय धनबाद में पूरी की जा रही है।
बंदोबस्ती के तहत एगयरकुण्ड प्रखंड के आमाकुंडा बांध, धनकोड़ा बांध, हटिया बांध, मौजा धनबाद बांध और गोपालपुर बांध के तीन तालाब शामिल हैं। इन तालाबों की बंदोबस्ती लेने के लिए काफी संख्या में लोग जूट थे। बारी बारी से सभी तालाबों की बोली लगाई गई।
सहकारी समिति ने किया इंकार: तालाबों की बंदोबस्ती नियम के तहत प्रखंड के सभी तालाबों को सहकारी समितियों को प्राथमिकता के तौर पर देना होता है। इस बार एगयरकुण्ड प्रखंड की लायकडीह मत्स्य जीवी सहयोग समिति ने इन तालाबों को लेने से इंकार कर दिया। समिति की दलील है कि इन तालाबों से आर्थिक उपार्जन नही हो पा रहा था। समिति में 30 सदस्य हैं। कोई भी राशि जमा नही कर पा रहा था।
21,260 रुपये की डाक : एगयरकुण्ड प्रखंड के इन सभी तालाबों के लिए सरकार की ओर से 21,260 रुपये सुरक्षित जयम राशि निर्धारित की गई है। इस राशि से ऊपर डाक की बोली शुरू हुई है। सभी तालाबो की बोली अलग अलग लगाई जा रही है।
वर्जन
अपर समाहर्ता के नेतृत्व में गठित कमेटी की ओर से तालाबों का सुरक्षित जमा राशि का निर्धारण किया गया है। कमेटी के आदेश पर ही सारी कार्यवाही की जा रही है।
- मुजाहिद अंसारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, धनबाद