तेतुलमुड़ी: क्षतिपूर्ति के साथ दूसरी जगह बसाने पर जोर

तेतुलमुड़ी 22/12 के पुनर्वास के मुद्दे पर कोयला भवन मुख्यालय में शुक्रवार को वार्ता हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:41 PM (IST)
तेतुलमुड़ी: क्षतिपूर्ति के साथ दूसरी जगह बसाने पर जोर
तेतुलमुड़ी: क्षतिपूर्ति के साथ दूसरी जगह बसाने पर जोर

संवाद सहयोगी, सिजुआ: तेतुलमुड़ी 22/12 के पुनर्वास के मुद्दे पर कोयला भवन मुख्यालय में शुक्रवार को निदेशक तकनीकी चंचल गोस्वामी के साथ ग्रामीणों के प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। पूर्व विधायक सह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो तथा राकोमसं नेता अशोक लाल ने क्षतिपूर्ति के साथ तत्काल लोगों को अन्यत्र बसाने पर जोर दिया। बस्ती की स्थिति से अवगत कराते हुए नेताद्वय ने कहा कि इस मामले को निपटाने में देरी करना खतरे से खाली नहीं है। इसपर गंभीरता से विचार कर अमल करने की जरुरत है। सिजुआ क्षेत्रीय जीएम पीके दूबे ने कहा कि 22/12 का मामला वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है। पुनर्वास करने हेतु संचिका पर कार्य प्रगति पर है। डीटी ने गंभीरतापूर्वक बातों को सुनने के बाद कहा कि यह गंभीर मामला है। अगर ग्रामीणों की सहमति बने तो दूसरे विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। पुनर्वास के लिए संयुक्त रूप से जमीन खोजने पर सहमति बनी। डीटी ने इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए सिजुआ क्षेत्रीय प्रबंधन को दिशा निर्देश दिया।

वार्ता में झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक पीएस किशोर, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी जेके जैसवारा, ग्रामीणों की ओर से सिमेवा नेता सुरेंद्र सिंह, मो. मनीर, हाजी मुस्तकीम, नौशाद आलम, इजराइल अंसारी, आदित्य नाथ झा आदि शामिल थे।

----------------

खुले आसमान के नीचे अदा की जुमे की नमाज

सिजुआ: भूमिगत आग के कारण बुधवार शाम जमींदोज हुए तेतुलमुड़ी 22/12 बस्ती की जामा मस्जिद की घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को नमाजियों को खुले आसमान के नीचे नमाज अदा करने को मजबूर होना पड़ा। इस मस्जिद में बस्ती के अलावा सिजुआ कालोनी, सेंद्रा, नया मोड़, मोदीडीह कोलियरी में काम करनेवाले इबादत करने आते हैं।

chat bot
आपका साथी