टुंडी में महिला को कुचल कर मारने वाला हाथी हुआ लापता, चार दिन से ढूंढ़ रहा वन विभाग

पश्चिमी टुंडी में महुआ चुनने के दौरान झुंड से बिछड़े हाथी द्वारा कुछ ले जाने से महिला की जान चली गई थी। इस घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उस हाथी का कोई सुराग नहीं मिला है। इससे दो जिलो के वनकर्मी हैरान हैं।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:04 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:04 PM (IST)
टुंडी में महिला को कुचल कर मारने वाला हाथी हुआ लापता, चार दिन से ढूंढ़ रहा वन विभाग
वनपदाधिकारी से लेकर कर्मी परेशान हैं कि आखिर हाथी कहां गया।

संवाद सहयोगी, टुंडी: पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह थाना अंतर्गत मछियारा गांव में महुआ चुनने के दौरान झुंड से बिछड़े हाथी द्वारा कुछ ले जाने से महिला की जान चली गई थी। इस घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उस हाथी का कोई सुराग नहीं मिला है। इससे दो जिलों के वनकर्मी हैरान हैं।

धनबाद व गिरिडीह वन प्रमंडल के वनपदाधिकारी से लेकर कर्मी परेशान हैं कि आखिर हाथी कहां गया। हर घंटे दोनों जिला के वन विभाग के अधिकारी व कर्मी आपस में संपर्क साध रहे हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल रहा है। हाथी के वनक्षेत्र में भूमिगत होकर विचरण की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। टुंडी वनक्षेत्र पदाधिकारी बिनोद ठाकुर के अनुसार फोरेस्टर गोविंद राम के नेतृत्व में 14 सदस्य टीम को लगाया गया है, जो पूरे लगभग 30 किलोमीटर क्षेत्र में खाक छान रहे हैं। इतना ही नहीं, वन क्षेत्र के आसपास वाशिंदों से भी जानकारी को लेकर संपर्क साधा जा रहा है, लेकिन अबतक हाथी का सुराग नहीं मिल पाया है। यह अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।

बताते चलें कि चार दिन पूर्व मछियारा गांव की एक 29 वर्षीय महिला अपने घर के पीछे महुआ पेड़ के नीचे महुआ चुन रही थी, उसी दौरान गिरिडीह वन क्षेत्र से झुंड से बिछड़ा एक हाथी आ धमका। उसने महिला को पटक कर कुचल डाला। उससे महिला की जान चली गई थी। वन विभाग ने महिला के स्वजनों को चार लाख मुआवजा का आश्वासन दिया था, जिसमें 25000 रुपए उसी दिन दे दिए गए थे।

chat bot
आपका साथी