Elephant Attack: साहिबगंज में हाथी हमले में दो की गई जान, मृतकों में एक पश्चिम बंगाल का

हाथी अलसुबह कोटालपोखर थाना क्षेत्र की विनोदपुर पंचायत के बेलपहाड़ी गांव में पहुंचा और स्व. मुंशी मुर्मू के 55 वर्षीय पुत्र सोम मुर्मू और पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत के चांदौड़ गांव के हरिचरण तुरी के 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार तुरी को कुचल कर मारा डाला।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 02:47 PM (IST)
Elephant Attack: साहिबगंज में हाथी हमले में दो की गई जान, मृतकों में एक पश्चिम बंगाल का
खेत में फसल को नुकसान पहुंचाता हाथी ( फोटो जागरण)।

कोटालपोखर (साहिबगंज), जेएनएन। Elephant Attack in Sahibganj जंगली हाथी ने गुरुवार की अलसुबह दो लोगों की जान ले ली। मरनेवालों में एक कोटालपोखर थाना क्षेत्र तो दूसरा पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। हाथी फिलहाल साहिबगंज जिले में ही भ्रमण कर रहा है। वन विभाग के अधिकारी उसे भगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हाथी अलसुबह कोटालपोखर थाना क्षेत्र की विनोदपुर पंचायत के बेलपहाड़ी गांव में पहुंचा और स्व. मुंशी मुर्मू के 55 वर्षीय पुत्र सोम मुर्मू और पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत के चांदौड़ गांव के हरिचरण तुरी के 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार तुरी को कुचल कर मारा डाला।

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद कोटालपोखर थाना क्षेत्र के विजयपुर, मयूरकोला, ढाटापाड़ा, पथरिया, डोमपाड़ा होते हुए आगे निकल गया। कोटालपोखर थाना क्षेत्र में हाथी आने की खबर मिलते ही थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह, पुअनि अबनेर टोप्पनो भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोम मुर्मू शौच के लिए बहियार की तरफ गया था। वहीं राजकुमार तुरी टहलने के लिए निकला था। 

बता दें कि गत सोमवार को इसी हाथी ने बरहड़वा थाना क्षेत्र की हस्तिपाड़ा पंचायत के पुराना जुहीबोना गांव में पटसन के खेत में पानी पटवन करने गये बदरूद्दीन शेख के 40 वर्षीय पुत्र काबिल शेख का कुचल कर मार डाला था। आठ अप्रैल 2015 को कोटालपोखर थाना क्षेत्र की श्रीकुंड पंचायत के अंधरकोठा गांव निवासी 65 वर्षीय अनीसुर रहमान को हाथी ने कुचल कर मार डाला था। हाथी बुधवार की रात पाकुड़ में था। पाकुड़ के पोखरिया, भौराबांध, बड़ा सोनाकड़, मुशहरी टोला विजयपुर गांव होते हुए पश्चिम बंगाल के चांदौड़ और सीमावर्ती बेलपाहड़ी गांव पहुंचा। हाथी के पहुंचने से साहिबगंज के कोटालपोखर, बरहड़वा, रांगा व फरक्का थाना क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

chat bot
आपका साथी