Jamtara: हाथी ने दंपती को मार डाला, महिला रेंजर पर भड़के ग्रामीण

स्वजन और ग्रामीणों के अनुसार 60 वर्षीय जियालाल पांवरिया सुबह किसी काम से घर के पीछे गए थे। वहां हाथी को देखा तो घर में आए और 55 वर्षीय पत्नी सोनामुनी टुडू तथा पुत्रवधु को भागने के लिए कहा। इसके बाद तीनों हाथी से बचने के लिए भागने लगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:00 PM (IST)
Jamtara: हाथी ने दंपती को मार डाला, महिला रेंजर पर भड़के ग्रामीण
हाथी हमले के बाद विरोध में खड़े लोग ( फोटो जागरण)।

फतेहपुर (जामताड़ा), जेएनएन। झुंड से बिछड़े एक हाथी ने रविवार की सुबह फतेहपुर की बनुडीह पंचायत स्थित मालडीहा बेजोपाड़ा में एक दंपती को पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पर रेंजर प्रतिमा कुमारी जब गांव पहुंचीं तो आर्थिक मदद तथा अन्य मांगों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया।

स्वजन और ग्रामीणों के अनुसार 60 वर्षीय जियालाल पांवरिया सुबह किसी काम से घर के पीछे गए थे। वहां हाथी को देखा तो घर में आए और 55 वर्षीय पत्नी सोनामुनी टुडू तथा पुत्रवधु को भागने के लिए कहा। इसके बाद तीनों हाथी से बचने के लिए भागने लगे। हाथी ने उनका पीछा किया और सोनामुनी को सूंड से पकड़कर पटक दिया। जियालाल जब पत्नी को बचाने के लिए दौड़े तो हाथी ने उनको भी पटक कर मार डाला। उनकी पुत्रवधु गिरते-पड़ते वहां से भागी।

इसकी सूचना दी गई तो थाना प्रभारी सुमन कुमार, एएसआइ सुमित कुमार झा के साथ अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों शवों को अस्पताल भेजा। हाथी की मौजूदगी से खौफजदा ग्रामीण उसे गांव से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही हाथी को खदेड़ दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी