Municipal Corporation Election: धनबाद, चास, देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, कोषांग गठित

जारी आदेश के तहत कार्मिक कोषांग नगर पालिका निर्वाचन कोषांग प्रशिक्षण कोषांग सामग्री कोषांग ईवीएम काेषांग वाहन कोषांग प्रेक्षक कोषांग मीडिया कोषांग विधि व्यवस्था एवं आचार संहिता कोषांग बनाया गया है। कार्मिक कोषांग का वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद को बनाया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:55 AM (IST)
Municipal Corporation Election: धनबाद, चास, देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, कोषांग गठित
धनबाद नगर निगम कार्यालय ( फाइल फोटो)।

बोकारो, जेएनएन। इस साल के अंत तक धनबाद, चास और देवघर नगर निगम के साथ 27 नगर निकायों में चुनाव कराया जा सकता है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मतदाता सूची तैयार की जा रही है। वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई है। कोषांग गठन किया जा रहा है। इन नगर निगमों में मई 2020 में ही चुनाव कराया जाना था। लेकिन कोरोना के कारण चुनाव स्थगित हो गया। अब कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद चुनाव की तैयारी हो रही है। 

चास नगर निगम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त बोकारो राजेश सिंह चुनाव के सफल संचालन के लिए कोषांग का गठन कर दिया है। फिलहाल 14 को संघ का गठन किया गया है । जिसमें अलग-अलग पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिया गया है । जारी आदेश के तहत कार्मिक कोषांग , नगर पालिका निर्वाचन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, ईवीएम काेषांग, वाहन कोषांग , प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग विधि व्यवस्था एवं आचार संहिता कोषांग बनाया गया है। कार्मिक कोषांग का वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद को बनाया गया। वहीं निर्वाचन कोषांग के वरीय पदाधिकारी सदात अनवर, आचार संहिता कोषांग के वरीय पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी