भाजपा सेवा सप्ताह के तहत प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित

संवाद सहयोगी महुदा भाजपा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भुरूंगिया स्थित हरि मंदिर टोला के प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:24 PM (IST)
भाजपा सेवा सप्ताह के तहत प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित
भाजपा सेवा सप्ताह के तहत प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मानित

संवाद सहयोगी, महुदा: भाजपा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भुरूंगिया स्थित हरि मंदिर टोला के प्रांगण में भाजपा ओबीसी मोर्चा की तरफ से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला के महामंत्री श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह व शंकर रवानी के द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण इलाका हो या शहरी, सभी जगहों पर बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। पार्टी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को जन-जन को बताना हमारा दायित्व है। जो भी वरिष्ठ नागरिक और समाज में अच्छा कार्य किए हैं उनको सम्मानित करना है।

गांव-घर में जो बच्चे पढ़ने एवं बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के क्षेत्र में प्रतिभावान हैं उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक मद से हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। अगर कहीं विकास का कार्य छूटा हो उसे भी पूरा किया जाएगा। आम जनता अपनी समस्याओं को हमलोगों के सामने रखें, उसे यथासंभव दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि आम जनता की सुविधाओं का खयाल रखते हुए विकास करना ही भाजपा का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में बिरजू रवानी, विकास अग्रवाल, सुरेश सिंह, जीतन रवानी, हिमांशू शेखर रवानी, नेपाल गोप, संतोष रवानी, अनेश महतो, मुकुंद महतो, महेश्वर महतो, रूपदेव रवानी, कार्तिक महतो, मनसु रवानी, रंगलाल रवानी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी