समग्र ग्राम विकास के लिए Ekal Abhiyan प्रतिबद्ध, स्वाभिमान बढ़ाने के लिए सुदूर गांवों में खेलकूद प्रतियोगिता

उत्तर झारखंड संभाग के अध्यक्ष रविन्द्र ओझा ने एकल अभियान समग्र ग्राम विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी निमित्त ग्रामीण युवाओं के सर्वागिण विकास के साथ साथ उनके स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता शुरू की गई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:21 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:21 AM (IST)
समग्र ग्राम विकास के लिए Ekal Abhiyan प्रतिबद्ध, स्वाभिमान बढ़ाने के लिए सुदूर गांवों में खेलकूद प्रतियोगिता
अतिथियों के साथ फुटबाल खिलाड़ी ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। एकल अभियान की ओर से संचालित ग्राम स्वराज मंच जामताड़ा अंचल के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्वामी विवेकानंद फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन करमाटांड़ तेतुलबंधा विद्यासागर मैदान में हुआ। एकल अभियान के धनबाद भाग के अंतर्गत जामताड़ा जिला आता है। धनबाद भाग में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं जामताड़ा जिला आता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत माता चित्र के समीप मुख्य अतिथि सारठ विधायक रणधीर सिंह, मुख्य वक्ता एकल अभियान उत्तर झारखंड संभाग के अध्यक्ष एवं झारखंड-बिहार प्रान्त के उपाध्यक्ष रविन्द्र ओझा एवं विशिष्ट अतिथि एकल फ्यूचर झारखंड-बिहार प्रान्त के अध्यक्ष एवं उत्तर झारखंड संभाग के सचिव आयुष तिवारी, धनबाद भाग अध्यक्ष नितिन हाड़ोदिया, भाग उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, आरएसएस के जिला कार्यवाह राजाराम मंडल एवं अंचल समिति जामताड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जामताड़ा अंचल अध्यक्ष प्रयागराज अग्रवाल ने किया।

रविन्द्र ओझा ने कहा एकल अभियान समग्र ग्राम विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी निमित्त ग्रामीण युवाओं के सर्वागिण विकास के साथ साथ उनके स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता शुरू की गई है। एकल अभियान के तहत जामताड़ा के 270 गांव एवं देश के एक लाख उपेक्षित गावों में एकल विद्यालय संचालन कर संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ साथ समग्र ग्राम विकास का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सुदूर ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों तक पहुंच कंप्यूटर शिक्षा, बच्चियों को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इससे युवा वर्ग उत्साहित होकर काफी संख्या में जुड़ेगे। ग्रामीण युवा एकल अभियान से जुड़कर स्वाभिमान के साथ-साथ एक आदर्श जीवन जी सकेंगे।

आयुष तिवारी ने बताया कि एकल अभियान ने निर्णय लिया है कि वनवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को तराशेंगे। सम्मान मिलेगा और स्वाभिमान भी बढ़ेगा। एक ऐसा समाज जिसे आज उपेक्षित किया जाता है वैसे समाज के युवकों को सम्मान एकल अभियान हर क्षेत्र में दिलाएगा। इसी निमित्त उत्तर झारखंड के सभी संचों में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया जाएगा। मुख्य अतिथि रणधीर सिंह ने कहा एकल अभियान की ओर से बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे वनवासी और ग्रामीण युवाओं का स्वाभिमान बढ़ेगा। एकल अभियान कार्यों की सराहना की। मंच संचालन ग्राम स्वराज मंच उत्तर झारखंड के पप्पू राय ने किया। इस टूर्नामेंट में 40 टीम ने भाग लिया। टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर चाँद भैरव मेमोरियल क्लब रानीटांड ने एएनएसएस सहजपुर को दो-शून्य से पराजित किया। धन्यवाद ज्ञापन अंचल सचिव संजय परशुरामका ने किया। शुमकामना मंत्र सुनीता मुर्मू ने पढ़ा।

मौके पर आरएसएस के जिला कार्यवाह राजाराम मंडल, संरक्षक कांतिमय बनर्जी, संभाग प्रमुख जीतलाल हांसदा, अनूप राय, सुबोजित मुखर्जी, सुमन दास, संच अध्यक्ष शिवशंकर मंडल, भागवत पंडित, उपमुखिया मनोज मंडल, अजय शर्मा, सुनील राय, धनंजय दास, अशोक महतो, डमरूधर पंडित, सुरेश तुरी, गोम्सता सोरेन, राजशेखर शर्मा, अनुराग शर्मा, सुजीत शर्मा, अमित कुमार, रवि कुमार, आकाश कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी