Holi 2021: एक और प्रयास ने दिव्यांगों के जीवन में घोला होली का रंग

प्रत्येक पर्व को एक और प्रयास अपने सदस्यों के साथ समाज के इन जैसे विकलांग दिव्यांग और अनाथ बच्चों के साथ मनाने का कार्य करती आ रही है। संस्था ने 9 परिवारों और अनाथ बच्चों के बीच अबीर गुलाल खेल कर होली मनाई।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 05:33 PM (IST)
Holi 2021: एक और प्रयास ने दिव्यांगों के जीवन में घोला होली का रंग
एक और प्रयास धनबाद ने जरूरतमंदों के साथ मनाई होली।

धनबाद, जेएनएन। गैर सरकारी संगठन-'एक और प्रयास' धनबाद की ओर से पूर्णतया विकलांग, दिव्यांग परिवारों एवं अनाथ बच्चों के बीच होली मनाया गया। साथ ही त्योहार के उपलक्ष्य में पकवान के लिए विभिन्न प्रकार के राशन के सामान, मिठाई, नमकीन, अबीर-गुलाल, रंग, आदि दिया गया। एक और प्रयास के अध्यक्ष मानस प्रसून ने कहा कि संस्था समाज के हित के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करती है। हमारी संस्था वैश्विक महामारी कोरोना में भी  समाज के बीच अडिग हो कर कार्य की है और कर रही है।

प्रत्येक पर्व को संस्था अपने सदस्यों के साथ समाज के इन जैसे विकलांग, दिव्यांग और अनाथ बच्चों के साथ मनाने का कार्य करती आ रही है। होली जैसे महान पर्व पर हमने 9 ऎसे परिवारों और अनाथ बच्चों के बीच अबीर गुलाल खेल कर और पर्व के पकवान के सामान, रंग, गुलाल, मिठाई और नमकीन देकर मनाया। कल और भी जो परिवार और बच्चे बच गए हैं उनके बीच जाकर मनाने का कार्य करेगी। साथ ही यह भी अपील कर रहें हैं कि इस वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए पर्व को मनाये। कार्यक्रम में प्रतिमा अग्रवाल, संजय बनर्जी, विकास सिंह, मीनू अग्रवाल आदि मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी