बारिश से मंडमन में आठ परिवार बेघर, झीलिया नदी में बहा जलापूर्ति पाइप

कुमारधुबी/निरसा/मुगमा/गलफरबाड़ी/ चिरकुंडा मानसून की भारी बारिश से शुक्रवार को चिरकुंडा कुमारधुबी मंडमन समेत निरसा के कई इलाकों में भारी तबाही के मंजर के बाद जनजीवन धीरे-धीरे वापस लौटने लगा है। झीलिया नदी का उफान थमने के साथ जलस्तर घट गया है। हालांकि शुक्रवार को झीलिया नदी में आई बाढ़ के कारण कुमारधुबी चिरकुंडा समेत एग्यारकुंड में जलापूर्ति ठप हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:51 PM (IST)
बारिश से मंडमन में आठ परिवार बेघर, झीलिया नदी में बहा जलापूर्ति पाइप
बारिश से मंडमन में आठ परिवार बेघर, झीलिया नदी में बहा जलापूर्ति पाइप

कुमारधुबी/निरसा/मुगमा/गलफरबाड़ी/ चिरकुंडा : मानसून की भारी बारिश से शुक्रवार को चिरकुंडा, कुमारधुबी, मंडमन समेत निरसा के कई इलाकों में भारी तबाही के मंजर के बाद जनजीवन धीरे-धीरे वापस लौटने लगा है। झीलिया नदी का उफान थमने के साथ जलस्तर घट गया है। हालांकि, शुक्रवार को झीलिया नदी में आई बाढ़ के कारण कुमारधुबी, चिरकुंडा समेत एग्यारकुंड में जलापूर्ति ठप हो गई है। मैथन रोड में शंकर टॉकीज के पास झीलिया नदी में राइजिग पाइप टूट गया है। वहीं बाढ़ से कुमारधुबी के नया नगर, शिवलीबाड़ी पूर्वी मोहल्ला, बाघाकुड़ी, नीचू धौड़ा, बगान धौड़ा व चिरकुंडा के उड़िया धौड़ा के कई घरों मे सामान को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण सामुदायिक भवन, मंदिर, स्कूल समेत क्लब में शरण लिए परिवार घर वापस लौटने लगे हैं। इधर बारिश के कारण ईसीएल मुगमा एरिया के मंडमन कॉलोनी में दुर्गा मंदिर के सामने धौड़ा में आठ परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित परिवार राहत-सुविधा के इंतजार में हैं। राहत के नाम पर जिला प्रशासन ने मात्र 10 गुणा 12 का प्लास्टिक उपलब्ध कराया है। वह भी जिसे मिलना चाहिए, उसे अभी तक नहीं मिला है। वहीं शिवलीबाड़ी मुंडा धौड़ा में शंकर पासवान का मिट्टी व खपरैल घर गिर गया है। निरसा बाजार में लखी घोष का भी बरसों पुराना पत्थर, मिटटी व खपरैल का मकान गिर पड़ा। कापासारा मोड़ समीप पेटल सेक्शन कॉलोनी में अभी तक जलजमाव है। पैर के घुटना तक पानी भरा हुआ है। झीलिया नदी में जलापूर्ति पाइप बहने से एक लाख आबादी तरसी : कुमारधुबी, चिरकुंडा व एग्यारकुंड जलापूर्ति योजना का पाइप झीलिया नदी की तेज धार में बह जाने के कारण जलापूर्ति ठप हो गई है। शुक्रवार से कुमारधुबी, चिरकुंडा, शिवलीबाड़ी, एग्यारकुंड, मुगमा, गोपिनाथपुर, भालुकसुंधा सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद है। पाइप मरम्मत का काम शुरू हो गया है। पेयजल विभाग अधिकारियों ने दो तीन दिनों में जलापूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है। इस बीच जलापूर्ति ठप होने से कुमारधुबी, चिरकुंडा समेत एग्यारकुंड प्रखंड की एक लाख आबादी प्रभावित हो गई है। दरअसल, मैथन रोड में शंकर टॉकीज के पास जलापूर्ति योजना का 350 एमएम का लगभग 55 फीट राइजिग पाइप गुरुवार की रात से शुक्रवार की सुबह तक हुई बारिश के कारण झीलिया नदी में पानी के तेज बहाव में बह गया। झीलिया नदी से होकर गुजरा पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। पाइप लाइन कार्य के देखरेख करने वाले एजेंसी जय परशुराम कंस्ट्रक्शन के गुड्डू मिश्रा ने बताया कि पाइप बहने की सूचना पेयजल विभाग के अभियंता मनीष कुमार को दे दी गई है। मरम्मत कार्य में समय लग सकता है।

chat bot
आपका साथी