महाराष्ट्र के लॉकडाउन का असर, मुंबइ मेल में नो रूम

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही मुंबई और आसपास के इलाकों से घर वापसी को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मुंबई मेल के स्लीपर कोच में बुधवार को नो रूम की स्थिति है। यानी इस ट्रेन में गुरुवार के लिए स्लीपर का अब वेटिंग टिकट भी नहीं मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:15 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:15 AM (IST)
महाराष्ट्र के लॉकडाउन का असर, मुंबइ मेल में नो रूम
महाराष्ट्र के लॉकडाउन का असर, मुंबइ मेल में नो रूम

जागरण संवाददाता, धनबाद :

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही मुंबई और आसपास के इलाकों से घर वापसी को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मुंबई मेल के स्लीपर कोच में बुधवार को नो रूम की स्थिति है। यानी इस ट्रेन में गुरुवार के लिए स्लीपर का अब वेटिंग टिकट भी नहीं मिलेगा। सेकेंड सीटिंग से फ‌र्स्ट एसी तक की सभी सीटें भर चुकी हैं। आने वाले कई दिनों तक मुंबई मेल में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर मुंबई और आसपास से बिहार जाने के लिए दर्जनों स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पर धनबाद होकर अब तक एक भी अतिरिक्त ट्रेन नहीं चलाई जा सकी है। पिछले दिनों सिर्फ एक ट्रेन लोकमान्य तिलक से रांची आई और उसी दिन रात में रांची से लोकमान्य तिलक के लिए खुल गई। उस ट्रेन से आने वाले यात्री भी गोमो तक ही आ सके। गोमो से चंद्रपुरा, बोकारो होकर ट्रेन रांची चली गई। किस श्रेणी में कितना वेटिग

स्लीपर में वेटिग लिस्ट

15 अप्रैल - 572

16 अप्रैल - 532

17 अप्रैल - 477

18 अप्रैल - 431

19 अप्रैल - 359

थर्ड एसी में वेटिग लिस्ट

15 अप्रैल - 162

16 अप्रैल - 160

17 अप्रैल - 154

18 अप्रैल - 152

19 अप्रैल - 157

सेकेंड एसी में वेटिग लिस्ट

15 अप्रैल - 53

16 अप्रैल - 51

17 अप्रैल - 43

18 अप्रैल - 44

19 अप्रैल - 25

फ‌र्स्ट एसी में वेटिग लिस्ट

15 अप्रैल - 7

16 अप्रैल - 1

17 अप्रैल - 1

18 अप्रैल - 1

19 अप्रैल - 1

सेकेंड सीटिग में वेटिग लिस्ट

15 अप्रैल - 210

16 अप्रैल - 193

17 अप्रैल - 222

18 अप्रैल - 168

19 अप्रैल - 139

chat bot
आपका साथी