ग्रेड चार में कला, विज्ञान एवं भाषा के लिए 1141 शिक्षकों की औपबंधिक सूची जारी

लंबे अर्से बाद शिक्षकों का ग्रेड चार में प्रोन्नति होने जा रही है। इस प्रोन्नति के बाद ग्रेड सात में प्रोन्नति की राह आसान हो जाएगी। बुधवार को ग्रेड चार में प्रोन्नति के लिए औपबंधिक वरीयता सूची शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:10 PM (IST)
ग्रेड चार में कला, विज्ञान एवं भाषा के लिए 1141 शिक्षकों की औपबंधिक सूची जारी
ग्रेड चार में कला, विज्ञान एवं भाषा के लिए 1141 शिक्षकों की औपबंधिक सूची जारी

धनबाद : लंबे अर्से बाद शिक्षकों का ग्रेड चार में प्रोन्नति होने जा रही है। इस प्रोन्नति के बाद ग्रेड सात में प्रोन्नति की राह आसान हो जाएगी। बुधवार को ग्रेड चार में प्रोन्नति के लिए औपबंधिक वरीयता सूची शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 1141 शिक्षक-शिक्षिकाओं की औपबंधिक सूची जारी की गई है। ग्रेड चार में प्रोन्नति में कला, विज्ञान एवं भाषा के लिए अलग-अलग औपबंधिक रूप से अलग-अलग सूची बनाई गई है।

राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली प्रावधान की स्थिति के अनुसार किया गया है। यह सूची विभागीय समीक्षा में दिए जाने वाले निर्देश से प्रभावित होगा। संबंधित शिक्षक सूची प्रकाशन के 30 दिनों के अंदर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को आपत्ति या सुझाव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बेहतर सुविधा के लिए यह सूची एनआइसी के पोर्टल पर अपलोड रहेगा। इस वरीयता सूची के आधार पर किसी प्रकार का वैधानिक दावा मान्य नहीं होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।

बताते चलें कि शिक्षकों के ग्रेड थ्री में प्रोन्नति के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 610 शिक्षक-शिक्षिकाओं की औपबंधिक सूची जारी की जा चुकी है। सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश एवं जिला स्थापना समिति में लिए गए निर्णय के आलोक में जिला शिक्षा धनबाद के द्वारा ग्रेड एक एवं दो में प्रोन्नति देने के बाद अब ग्रेड तीन एवं चार में भी प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई है। सूची जारी होने के बाद झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के उज्जवल तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि प्रोन्नति की आस में कई शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। वहीं ग्रेड सात में प्रोन्नति नहीं हो पा रही है। धनबाद जिला उन चुनिदा जिलों में एक है जहां एक भी प्रधानाध्यापक कार्यरत नहीं है और न ही प्रोन्नति की आशा है। प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से शिक्षको में आस जगी है। आभार व्यक्त करने वालों में संघ के नेहरू हेम्ब्रम, हरेंद्र गुप्ता, रंजन दास, मिथलेश तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, शिवेश जग, अशोक मंडल, लक्ष्मी गोस्वामी, जितेंद्र वर्णवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी