धनबाद के शिक्षक के माडल प्रश्न पत्र का 20 जिले के छात्र देंगे जवाब

धनबाद शनिवार को सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाले क्विज टेस्ट में छात्र-छात्राओं को माडल प्रश्नपत्र दिया जाएगा। जिसका उत्तर छात्र-छात्राओं को देना है। यह माडल प्रश्नपत्र धनबाद जिले के शिक्षक संजय कुमार ने तैयार किया है। इस माडल प्रश्नपत्र का जवाब राज्य के 20 जिलों के छात्र-छात्राएं देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 06:18 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 06:18 AM (IST)
धनबाद के शिक्षक के माडल प्रश्न पत्र का 20 जिले के छात्र देंगे जवाब
धनबाद के शिक्षक के माडल प्रश्न पत्र का 20 जिले के छात्र देंगे जवाब

जागरण संवाददाता, धनबाद : शनिवार को सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाले क्विज टेस्ट में छात्र-छात्राओं को माडल प्रश्नपत्र दिया जाएगा। यह माडल प्रश्नपत्र धनबाद जिले के शिक्षक संजय कुमार ने तैयार किया है। इस माडल प्रश्नपत्र का जवाब राज्य के 20 जिलों के छात्र-छात्राएं देंगे। शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना ने जिले के सभी सीआरसी के वाट्सएप ग्रुप में संजय कुमार द्वारा तैयार किया गया माडल प्रश्नपत्र डाला। विभागीय निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसके तहत डीजी साथ 02 के अलावा ऑनलाइन क्लास एवं दूरदर्शन व रेडियो पर प्रसारण के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रत्येक शनिवार को क्विज टेस्ट लिया जाता है। पांच विषयों में तैयार किया गया है माडल प्रश्न :

उच्च विद्यालय धनबाद के शिक्षक संजय कुमार ने गूगल फार्म में सभी प्रमुख विषयों हिदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान का माडल प्रश्न पत्र, जो बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र है उसे तैयार किया गया है। जवाब सही दिया या गलत चल जाएगा छात्रों को पता :

गूगल फार्म में तैयार प्रश्न पत्र में सभी प्रश्नों का पूर्णांक निर्धारित है। उत्तर देने के बाद विद्यार्थियों को अपना प्राप्तांक एवं प्रश्न का सही एवं गलत उत्तर का पता भी चल जाएगा। इसमें भाग लेनेवाले छात्र-छात्राओं का फीडबैक व क्विज में भाग लेने वाले बच्चों का नाम, विद्यालय का नाम, प्रखंड एवं जिला का नाम भी दर्ज करने का प्रविधान किया गया है। प्रत्येक माह पांच माडल सेट प्रश्न पत्र करेंगे तैयार :

संजय कुमार का कहना है कि वर्ग आठ के साथ-साथ उच्च प्राथमिक के सभी कक्षा के सभी विषयों का दर्जनों सेट तैयार कर बच्चों से अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह पांच माडल प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। ताकि छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो।

chat bot
आपका साथी