ऑयल इंडिया की अखिल भारतीय परीक्षा में अभिषेक को दूसरा रैंक

धनबाद सरकार के सार्वजनिक उपक्रम ऑयल इंडिया लिमिटेड सर्विस के सीनियर ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियरिग प्रतियोगिता परीक्षा में बापू नगर के अभिषेक कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 10:29 PM (IST)
ऑयल इंडिया की अखिल भारतीय परीक्षा में अभिषेक को दूसरा रैंक
ऑयल इंडिया की अखिल भारतीय परीक्षा में अभिषेक को दूसरा रैंक

जागरण संवाददाता, धनबाद : सरकार के सार्वजनिक उपक्रम ऑयल इंडिया लिमिटेड सर्विस के सीनियर ऑफिसर मैकेनिकल इंजीनियरिग प्रतियोगिता परीक्षा में बापू नगर के अभिषेक कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक के पिता रामचंद्र शास्त्री बापू नगर में संचालित आवासीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य हैं। अभिषेक ने मैट्रिक की परीक्षा नेतरहाट आवासीय विद्यालय और इंटर की पढ़ाई जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल स्कूल डिगवाडीह से की है। आइआइटी इंदौर से मैकेनिकल इंजीनियरिग में 2018 में सफलता प्राप्त की। अभिषेक कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। अभिषेक ने बताया कि इस सर्विस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कोरोना काल में घर पर रहकर ही माता-पिता के निर्देशन में किया था। लगन और सेल्फ स्टडी से किसी भी सिविल सर्विस प्रतियोगिता में सफलता हासिल की जा सकती है। यह परीक्षा एक वर्ष में एक बार देश स्तर पर आयोजित की जाती है। दिसंबर 2020 में परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें लगभग एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। जिस पद पर सिलेक्शन हुआ है, पदोन्नति पाकर कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद तक पहुंचा जा सकता है। इंटरव्यू में अधिकांश प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया। इंटरव्यू में असम के बारे में, भूपेन हजारिका कौन थे, काजीरंगा अभयारण्य, ऑयल इंडिया लिमिटेड, विवेक एक्स्प्रेस ट्रेन के बारे में क्या जानते हैं, ल्यूब्रिकेटिग ऑयल के गुण, डीजल और पेट्रोल इंजन में अंतर और धनबाद किसके लिए प्रसिद्ध है आदि प्रश्न पूछे गए थे। कहा कि इंटरव्यू में आत्मविश्वास होना अतिआवश्यक है। अभिषेक का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करना है।

chat bot
आपका साथी