अब घर-घर जाकर बच्चों को पुस्तक देंगे गुरुजी

जागरण संवाददाता धनबाद अब गुरुजी घर-घर जाकर बच्चों को किताब देंगे। नया सत्र जो शुरूंधनबाद अब गुरुजी घर-घर जाकर बच्चों को किताब देंगे। नया सत्र जो शुरू हो गया है। पब्लिक स्कूलों में नए सत्र में 12 दिनों की पढ़ाई भी हो चुकी है। वहीं सरकारी स्कूलों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि सभी प्रकाशनों की किताबें सभी प्रखंडों में पहुंच गई हैं। अब किताबों का वितरण होना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:56 PM (IST)
अब घर-घर जाकर बच्चों को पुस्तक देंगे गुरुजी
अब घर-घर जाकर बच्चों को पुस्तक देंगे गुरुजी

जागरण संवाददाता, धनबाद : अब गुरुजी घर-घर जाकर बच्चों को किताब देंगे। नया सत्र जो शुरू हो गया है। पब्लिक स्कूलों में नए सत्र में 12 दिनों की पढ़ाई भी हो चुकी है। वहीं सरकारी स्कूलों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि सभी प्रकाशनों की किताबें सभी प्रखंडों में पहुंच गई हैं। अब किताबों का वितरण होना है। इसके बाद जिले के 1727 प्रारंभिक स्कूलों के करीब दो लाख नामांकित छात्र-छात्राएं नए सत्र की पढ़ाई शुरू करेंगे। हालांकि कुछ प्रखंडों में तीसरा, छठा व सातवीं की किताबें नहीं मिलने की बात सामने आई थी, पर अब उन प्रखंडों में भी किताबें पहुंच गई हैं। वहीं एडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि किताबें सभी प्रखंड में पहुंच गई हैं। कहीं भी किताब को लेकर कोई परेशानी नहीं है। किताबों का वितरण नामांकित बच्चों के बीच करना है। इसकी जिम्मेवारी शिक्षकों को दी गई है, ताकि समय पर बच्चों के बीच किताबें पहुंच जाए। उन्होंने बताया कि अभी भी कई स्कूलों में नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। बताते चलें कि इस बार राज्य सरकार ने घोषणा करते हुए कहा है कि सभी बच्चों को नई किताबें दी जाएंगी। प्रखंडों को छात्र संख्या संबंधी मांग के अनुसार ही नई किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोरोना महामारी के कारण पहली से सातवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। वहीं आठवीं के छात्र स्कूलों में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन अब उनकी भी कक्षाओं को स्थगित करते हुए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी