सिदरी कॉलेज ने वापस लिया इंटर में शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय

धनबाद इंटर में की गई शुल्क बढ़ोतरी को सिदरी कॉलेज प्रशासन ने वापस ले लिया है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति से बातचीत के बाद कालेज की इंटर संचालन समिति ने शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय वापस ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:57 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:57 AM (IST)
सिदरी कॉलेज ने वापस लिया इंटर में शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय
सिदरी कॉलेज ने वापस लिया इंटर में शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय

धनबाद : इंटर में की गई शुल्क बढ़ोतरी को सिदरी कॉलेज प्रशासन ने वापस ले लिया है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति से बातचीत के बाद कालेज की इंटर संचालन समिति ने शुल्क बढ़ोतरी का निर्णय वापस ले लिया है। इंटर में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं को अब पहले की तर्ज पर ही शुल्क चुकाने होंगे।

दरअसल, धनबाद जिले के तीन प्रमुख सरकारी कॉलेजों ने इंटर के शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। इनमें सिदरी कॉलेज के साथ-साथ आरएसपी कॉलेज और एसएसएलएनटी महिला कॉलेज भी शामिल हैं। इन दोनों कॉलेज में शुल्क बढ़ोतरी बरकरार रहेगा।

आरएस मोर कॉलेज में भी शुल्क बढ़ाने की तैयारी :

आरएस मोर कॉलेज गोविदपुर में भी इंटर शुल्क में संशोधन कर उसे बढ़ाने की तैयारी है। कॉलेज ने इसके संकेत दे दिए हैं। इंटर की पढ़ाई के लिए कॉलेजों को कोई अतिरिक्त फंड नहीं मिलता है। कॉलेज को होने वाली आमदनी से ही इंटर के छात्र छात्राओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों को वेतन भुगतान किया जाता है। यही वजह है कि सरकारी कालेजों ने इंटर के शुल्क में संशोधन का निर्णय लिया है। आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कॉलेज प्रशासन जल्द ही शुल्क में संशोधन का निर्णय लेगा।

chat bot
आपका साथी