Dhanbad Covid Death: सेल टैक्स रांची के संयुक्त आयुक्त विजय दुबे का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
Dhanbad Covid Death सेल टैक्स रांची के संयुक्त आयुक्त विजय कुमार दुबे का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। धनबाद के असर्फी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की रात उनका निधन हो गया।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Covid Death सेल टैक्स रांची के संयुक्त आयुक्त विजय कुमार दुबे का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। धनबाद के असर्फी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की रात उनका निधन हो गया। दुबे की पोस्टिंग पहले धनबाद में थी। एक साल पहले उनका स्थानांतरण रांची हो गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से सेल टैक्स विभाग में शोक की लहर दाैड़ गई है।
सिंदरी के विधायक की स्थिति में सुधार
सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो की हालत में कुछ सुधार होने लगी है। फेफड़े का संक्रमण कुछ कम हुआ है और वह स्वयं से सांस लेने में कुछ सक्षम हुए हैं। यही वजह है कि अब उन्हें कुछ देर के अंतराल पर वेंटिलेटर किया जाता है। पिछले 2 दिनों से ऐसा किया जा रहा है। वेंटीलेटर 2 से 3 घंटे के लिए हटाया जा रहा है और फिर जरूरत पड़ने पर लगाया जा रहा है।भाजपा नेता संजय झा के मुताबिक विधायक ने आंखें खोलनी शुरू की है। उनके शरीर के अंगों में भी हरकत होने लगी है। वह हाथ- पैर मोड़ने लगे हैं। हालांकि अभी भी उन्हें चिकित्सकों की गहन निगरानी में ही रखा गया है।बता दें कि जालान अस्पताल में नेगेटिव होने के बावजूद स्थिति बिगड़ने पर उन्हें 17 अप्रैल को हैदराबाद के लिए रवाना किया गया था। महतो ने रांची से एयर एंबुलेंस से उड़ान भरी थी और हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती किए गए थे। फेफड़े में अधिक संक्रमण की वजह से उन्हें चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है।