झरिया, तिसरा व सुदामडीह में सख्ती से ई पास की चेकिंग

संस झरिया कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकने के लिए सरकार की ओर से ई पास लागू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 08:48 PM (IST)
झरिया, तिसरा व सुदामडीह में सख्ती से ई पास की चेकिंग
झरिया, तिसरा व सुदामडीह में सख्ती से ई पास की चेकिंग

संस, झरिया : कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकने के लिए सरकार की ओर से ई पास लागू कर दिया गया है। सोमवार को वाहनों व बाइक की ई पास जांच के लिए झरिया थाना पुलिस ने कतरास मोड़ में अभियान चलाया। अधिकतर लोग ई पास लेकर चल रहे थे। जिनके पास ई पास नहीं थे, उन्हें शीघ्र बनाने की हिदायत दी। दूसरी ओर कोरोना काल में बेवजह शहर में घूमने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। सुबह से शाम तक लोग सड़कों पर बिना काम के घूमते व जमावड़ा लगाते रहते हैं। बिना मास्क के चलते हैं। ऐसे लोगों को दंडित करने के लिए आज भी पुलिस ने कतरास मोड़ में उन्हें काफी देर तक मुर्गा बनाने के बाद पुलिस अधिकारी संतोष रजक ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा।

---

संस, तिसरा : तिसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कई जगह बैरियर लगाकर वाहन व बाइक चालकों से ई पास की जांच की। कई लोगों से बिना ई पास के चलने पर जुर्माना भी वसूला गया। लोगों का कहना था कि झारखंड सरकार की वेबसाइट से ई पास बनने में परेशानी हो रही है। समझ नहीं आ रहा है क्या करें। बगैर ई पास के निकलने पर पुलिस उनसे जुर्माना वसूल रही है। लोग परेशान हैं।

---

चासनाला : सुदामडीह थाना पुलिस ने बिना ई पास के चलने व बेवजह घूमनेवालों के खिलाफ सोमवार को झरिया-सिदरी मुख्य सड़क पर अभियान चलाया। नुनूडीह मोड़, पाथरडीह लोको बाजार, मोहलबनी बिरसा पुल आदि विभिन्न जगहों पर वाहनों व बाइक की जांच की गई। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने किया। ई पास के बिना चल रहे लोगो को कड़ी हिदायत देते हुए ई पास लेकर चलने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी