महंगाई के खिलाफ डीवाइएफआइ ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ डीवाइएफआइ के लोगों ने शनिवार की शाम लोदना मोड़ फूसबंगला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:34 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ डीवाइएफआइ ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
महंगाई के खिलाफ डीवाइएफआइ ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

जासं, झरिया : देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ डीवाइएफआइ के लोगों ने शनिवार की शाम लोदना मोड़ फूसबंगला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में चुनाव के समय भाजपा ने देश के लोगों को अच्छे दिन लाने व महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार इसके विपरीत कार्य कर रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल एक सौ रुपये लीटर, डीजल एक सौ आसपास, रसोई गैस एक हजार प्रति सिलेंडर सरसों तेल दोहरा शतक लगा रहा है। खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ पीएम का पुतला दहन किया गया। सरकार की गलत नीति के खिलाफ आगे भी विरोध जारी रहेगा। मौके पर मो. नौशाद अंसारी, प्रजा पासवान, नीरज पासवान, उपेंद्र पासवान, सूरज पासवान, मनोज पासवान, अखलाक अहमद, सरफराज आलम, जावेद अख्तर दानिश आलम, रीना पासवान, शंकर पासवान, भोला माली, हेमंत बाउरी, ज्ञान रविदास, दिनेश राम, कुंदन, सुरेश पासवान आदि मौजूद थे। वार्ता में प्रबंधन के आश्वासन पर मोर्चा ने बंद आंदोलन किया स्थगित

धनसार : झारखंड उत्थान मोर्चा के बैनर तले आठ सूत्री मांग को लेकर बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय में शनिवार को प्रबंधन ने स्थानीय बेरोजगार के प्रतिनिधियों से वार्ता की। मोर्चा के अध्यक्ष रिकू शर्मा ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देना होगा। परियोजना से प्रभावित होकर लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन प्रबंधन गंभीर नहीं है। मांगें पूरी नहीं होने पर परियोजना को बंद करने को बाध्य होंगे। इस दौरान प्रबंधन को मांग पत्र भी सौंपा गया। परियोजना पदाधिकारी एके शर्मा ने मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक पहल करने की बात कही। इसके बाद बंद के आंदोलन को मोर्चा ने स्थगित कर दिया। मौके पर रवि कुमार, मनोज सिंह, सुजीत साह, राहुल यादव, राजेश कुमार, राहुल बाउरी, विकास चंद्रवंशी, सितारा देवी, सरिता सिंह, शंकरी देवी, लक्ष्मी देवी, मालती देवी, खुशबू कुमारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी