15 दिन में बकाया रेंट चुकाने को डीवीसी ने कहा

डीवीसी लंबे समय से आवंटित प्लाट व दुकान का बकाया नहीं जमा करनेवालों को 15 दिनों की मोहलत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM (IST)
15 दिन में बकाया रेंट चुकाने को डीवीसी ने कहा
15 दिन में बकाया रेंट चुकाने को डीवीसी ने कहा

संवाद सहयोगी, पंचेत : डीवीसी लंबे समय से आवंटित प्लाट व दुकान का बकाया नहीं जमा करनेवालों के खिलाफ सख्त हो गया है। प्रबंधन ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीवीसी ने आवंटित प्लाट व जगह का पैनल रेंट लंबे समय से जमा नहीं करने वाले बकाएदारों को नोटिस जारी किया है। बकाया रेंट 15 दिनों के अंदर जमा नहीं करने पर आवंटन रद करने की चेतावनी दी है।

डीवीसी पंचेत प्रबंधन ने साफ शब्दों में कहा है कि आवंटित प्लाट व दुकान के बकायेदार 15 दिनों के अंदर बकाया राशि जमा करें अन्यथा उनका आवंटन रद कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीवीसी पंचेत के अधीक्षण अभियंता असैनिक द्वारा 180 बकायेदारों की सूची जारी गई है। इसमें कई बकाएदार एक लाख से ऊपर तक बकाया रखे हुए हैं। ये वर्षों से रेंट जमा नहीं कर रहे हैं। डीवीसी द्वारा जारी सूची के अनुसार बीएन सिन्हा 1 लाख 47 हजार,चमन लाल 1 लाख 11 हजार, बी राम 93 हजार, विपिन चंद्रा 99 हजार, किकर मंडल 53 हजार, इंद्र प्रसाद सिंह 50 हजार, बीसी गोराई 47 हजार रेंट बकाया रखे हुए हैं। इस तरह अन्य बकायेदारों का रेंट बकाया है। अगर ये बकाया नहीं चुकाएंगे तो डीवीसी इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

chat bot
आपका साथी