झरिया के प्राचीन दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में महामाई दुर्गा की पूजा शुरू, पहुंच रहे श्रद्धालु

दुर्गापूजा महासप्तमी के शुरू होते ही झरिया के पांच प्राचीन दुर्गा मंदिरों और क्षेत्र के लगभग दो दर्जन पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:41 PM (IST)
झरिया के प्राचीन दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में महामाई दुर्गा की पूजा शुरू, पहुंच रहे श्रद्धालु
झरिया के प्राचीन दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में महामाई दुर्गा की पूजा शुरू, पहुंच रहे श्रद्धालु

झरिया : दुर्गापूजा महासप्तमी के शुरू होते ही झरिया के पांच प्राचीन दुर्गा मंदिरों और क्षेत्र के लगभग दो दर्जन पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई है। राजागढ़ दुर्गा मंदिर में रानी सुजाता सिंह ने सिरा कोठरी घर में पहुंचकर पुआ बनाकर मां दुर्गा को भोग लगाया। राजा महेश्वर प्रसाद सिंह के अस्वस्थ रहने के कारण उनके भाई कुंवर विशेश्वर प्रसाद सिंह, स्नेहलता सिंह, मनीषा सिंह, सुर्दशना सिंह, पुत्रवधू माधवी सिंह व राजघराने के अन्य सदस्य पूजा में शामिल होकर मां को पुष्पांजलि अर्पित की। पूजा व्यवस्था में राजागढ़ दुर्गा पूजा समिति के वरुण सिंह आदि सदस्य लगे थे।

झरिया के अन्य चार प्राचीन मंदिरों अमलापाड़ा दशेर मेला दुर्गा मंदिर, पोद्दारपाड़ा मुखर्जी मंदिर, मिश्रा पाड़ा आद्या शक्ति दुर्गा मंदिर व चार नंबर स्थित चोटिर दुर्गा मंदिर में परंपरा के अनुसार पुजारियों ने पूजा की। मां के दर्शन को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा इंदिरा चौक दुर्गा पूजा पंडाल, चार नंबर टैक्सी स्टैंड चार नंबर दुर्गापूजा पंडाल, चौथाई कुल्ही दुर्गापूजा पंडाल, सब्जी पट्टी दुर्गापूजा पंडाल, फुलारीबाग, धर्मशाला रोड, ऊपर राजबाड़ी, बनियाहीर मैदान, बस्ताकोला, जोड़ाफाटक आदि क्षेत्रों में मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने महासप्तमी के अवसर पर जोड़ाफाटक, अमलापाड़ा, एना, मोहलबनी, भौंरा, नगीना बाजार, गौरखुंटी, बस्ताकोला, विक्ट्री आदि दुर्गा मंडपों में माथा टेका। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी झरिया के अनेक दुर्गा मंडपों का भ्रमण किया। चौथाई कुल्ही पूजा पंडाल में मां की आराधना की। झरिया के आसपास लोदना, भागा, फुसबंगला, जामाडोबा, डिगवाडीह, पाथरडीह, चासनाला, अलकडीहा, भौंरा, कालीमेला, डुमरी, का-आपरेटिव कालोनी, लाल बंगला आदि क्षेत्रों में मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा के साथ की जा रही है। चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस तैनात :

झरिया में दुर्गापूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। दुर्गा मंदिरों, पूजा पंडालों और चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात है। झरिया थाना प्रभारी पीके झा ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी है। प्रशासन की ओर से जारी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पूजा करनी है। झरिया शहर में वनवे हुई ट्रैफिक व्यवस्था :

दुर्गापूजा को लेकर झरिया शहर में सड़क जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस प्रशासन ने वन वे ट्राफिक व्यवस्था की है। चार नंबर के पास तैनात पुलिस धर्मशाला रोड से चार पहिया यात्री और भारी वाहनों को जाने का निर्देश दे रहे हैं। कतरास मोड़ व इंदिरा चौक के पास पुलिस वाहनों को बाजार में जाने से रोक रही है। थाना शांति समिति व दुर्गापूजा समिति के लोग भी पुलिस को सहयोग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी