विषपान से दुमका पुलिस बल के जवान की माैत, JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर लगी थी ड्यूटी

सुबह में विरजन सोकर नहीं उठा तो पत्नी जगाने गई तो सिपाही के मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी जानकारी थाना प्रभारी रुपेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी को दी गई। आनन-फानन में विरजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में भर्ती कराया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:03 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:06 PM (IST)
विषपान से दुमका पुलिस बल के जवान की माैत, JMM अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर लगी थी ड्यूटी
दुमका पुलिस बल का सिपाही विरजन उरांव ( फाइल फोटो)।

रामगढ़(दुमका), जेएनएन। दुमका जिला के रामगढ़ थाने में पदस्थापित सिपाही 43 वर्षीय विरजन उरांव ने रविवार की सुबह बैरक में कीटनाशक खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक रांची जिला के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगरिया गांव का रहने वाला था। 2005 में विरजन उरांव की सिपाही के पद पर नियुक्ति हुई थी और आठ माह से रामगढ़ थाने में तैनात था। पत्नी विनीता लकड़ा के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से माैत का कारण होगा स्पष्ट

सिपाही रामगढ़ थाना के बैरक में रहता था। दो दिन पहले ही उसकी पत्नी विनिता मिलने के लिए आई हुई थी। वह पति के साथ ही बैरक में रह रही थी। इन दिनों रामगढ़ थाने में जवानों की काफी कमी है। शनिवार की रात सभी जवान रात्रि गश्ती में निकले थे। इसके बाद केवल विरजन और उसकी पत्नी ही बैरक में रह गए थे। रविवार की सुबह करीब आठ साढ़े सात बजे विरजन सोकर नहीं उठा तो पत्नी जगाने गई तो सिपाही के मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी जानकारी थाना प्रभारी रुपेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी को दी गई। आनन-फानन में विरजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उल्टी कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सिपाही ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि सिपाही की मौत कैसे हुई।

कुछ दिन पहले हुआ था तबादला

कुछ दिन पूर्व ही सिपाही का तबादला हुआ था। सिपाही की ड्यूटी दुमका में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन आवास में लगाई गई थी। इससे वह थोड़ा परेशान था। हालांकि, मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। जांच में मौत का सही कारण भी सामने आ जाएगा।

पुलिस लाइन में दी गई सलामी

सिपाही की मौत की खबर सुनकर पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी सार्जेंट मेजर नवल किशोर ङ्क्षसह अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पुलिस के पदाधिकारी व जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई थी। मेजर ने बताया कि शव को वाहन से सिपाही के पैतृक घर भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी