Dumka Mufassil Police Station में पदस्थापित एसआइआरबी जवान का निकला भेड़िया, महिला सिपाही की बेटी से किया गंदा काम

महिला सिपाही 24 सितंबर की शाम किसी काम से निकली थी। इस बीच जवान उसके घर गया और किशोरी को बाहर बुलाया और समीप के पेड़ के पास उससे दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:11 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:11 PM (IST)
Dumka Mufassil Police Station में पदस्थापित एसआइआरबी जवान का निकला भेड़िया, महिला सिपाही की बेटी से किया गंदा काम
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एसआइआरबी जवान ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, दुमका। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एसआइआरबी यानी स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान निरंजन कुमार कोरवा ने साथ काम करने वाली महिला सिपाही की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर वर्दी को दागदार कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित गढ़वा निवासी जवान को गिरफ्तार कर रविवार शाम जेल भेज दिया। दुष्कर्म की यह वारदात 24 सितंबर की रात की है और महिला ने शनिवार को मामला दर्ज कराया।

महिला सिपाही का पति भी किसी दूसरे जिले में एसआइआरबी का जवान है। 24 सितंबर की शाम महिला किसी काम से निकली थी। इस बीच जवान उसके घर गया और किशोरी को बाहर बुलाया और समीप के पेड़ के पास उससे दुष्कर्म किया। किशोरी को धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। शनिवार शाम किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। महिला ने थाना जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित जवान को धर दबोचा। वर्दी कलंकित होने की वजह से पुलिस इस मामले में खुलकर नहीं बोल रही थी। आरोपित जवान को मीडिया के सामने तक नहीं लाया गया। यहां तक उसे मीडिया से बचाने के लिए देर शाम कोर्ट में पेश किया।

डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि आरोपित जवान को जवान को जेल भेज दिया गया है। वह गढ़वा का रहने वाला है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी