जामाडोबा में बि‍जली कार्य प्रभाव‍ित होने से नहीं हो सकी जलापू‍र्त‍ि Dhanbad News

जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा विधुत आपूर्ति बाधित रहने से जलभण्डारण कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा जिससे झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति हुई।झमाडा कर्मियों ने बताया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक विधुत आपूर्ति आठ घन्टे ठप थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:53 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:53 PM (IST)
जामाडोबा में बि‍जली कार्य प्रभाव‍ित होने से नहीं हो सकी जलापू‍र्त‍ि Dhanbad News
मंगलवार की दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक विधुत आपूर्ति आठ घन्टे ठप थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 जामाडोबा, जेएनएन। जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा विधुत आपूर्ति बाधित रहने से जलभण्डारण कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा जिससे झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति हुई।झमाडा कर्मियों ने बताया ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक विधुत आपूर्ति आठ घन्टे ठप थी।

वही जामाडोबा विधुत सब स्टेशन से जल संयंत्र केंद्र जानेवाली तार जीतपुर जोड़िया के निकट तार विधुत ट्रिप करने से मंगलवार को टूट गया।जिसे झमाडा कर्मियों द्वारा ठीक कर लिया गया।रात्रि सात बजे के बाद विधुत आपूर्ति आने पर जलभण्डारण कार्य शुरू किया गया।लेकिन बुधवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पुनः फिर विधुत आपूर्ति बाधित रही उसके बाद पुनः जलभण्डारण कार्य शुरू किया गया है। कर्मियों ने बताया कि देर शाम तक झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी।

प्री मॉनसून बरिस शुरू होतो ही शुरू हो जाता हैं बिजली की कौटोती

11 जून को संध्या में 5 से7 दो घंटे,12 जून को अंधी तूफान से सन्ध्या में 5 से 6 एवम 8 से 9 बजे तक,13 जून को संध्या में 6 से लेकर 9 बजे तक,14 जून को संध्या 5 से 6 बजे तक 15 जून को 8 घण्टे दोपहर 12 से 7 बजे तक,16 जून को सुबह 7 से 10 बजे तक बाधित रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जल भंडारण कठिन होता है। जो भी नदी से उठा कर 12 एवम 9 एमजीडी जल भंडारण गृह में सप्लाई के लिए पानी जमा होता है, वह पुनः नदी में वापस चला जाता हैं।

झरिया की जनता को पानी मिले या न मिले किसी जनप्रतिनिधियों को इससे लेना देना नही है।झरिया की जनता का कहना है कि बरसात के दिनों में बिजली जल स्तर बढ़ने की समस्या ठंड के मौसम में जलकुंभी एव सेवाल की समस्या, गर्मी के दिनों में जल स्तर घटने की समस्या से कब निजात मिलेगा जिसकी बाट जोह रहे है झरिया वासी। जल संयंत्र केंद्र पहुँचकर जनप्रतिनिधि अपनी नेतागिरी करते है परंतु स्थाई समाधान नही ढूढ़ते है जबकि उन्हें सरकार से वार्ता कर दामोदर नदी में स्थाई बांध बंध कर सभी तीस वर्ष पुराने विधुत तार को बदलना होगा तभी समस्या का निदान हो पाएगा। हलाकि झमाडा कर्मी जोगारतंत्र के सहारे जलापूर्ति करने में कड़ी मेहनत करते है।

जल कार्य अधीक्षक पंकज झा ने बताया कि बार-बार बिधुत आपूर्ति बाधित रहने से जलभण्डारण कार्य तो प्रभावित होता ही है।फिर भी झमाडा कर्मी मेहनत कर झरिया में जलापूर्ति कर रहे है देर शाम तक डिगवाडीह, पाथरडीह में जलापूर्ति की जाएगी।

chat bot
आपका साथी